Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नैना सिंह चौटाला ने जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 26 May 2018

Last updated on: May 26, 2018, 00:00 IST

विधायिका नैना सिंह चौटाला ने डबवाली हलका के जरूरतमंद व पिछड़े लोगों को आर्थिक सहायता के लिए सहयोग प्रदान करते हुए चैक वितरित किए। विधायिका ने इस मौके पर हलका के गांव नुहियांवाली, किंगरे, मिठड़ी, नीलांवाली, मांगेआना, जोगेवाला आदि गांवों में मृतक परिवारों के घरों में जाकर शोक व्यक्त किया। साथ ही गांवों में ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या भी सुनी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि जरूरतमंदों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करे ताकि उन्हें कोई कमी महसूस न हो सके। उन्होंने गांव चौटाला के ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वर को 20 हजार रूपए, हरपाल कौर पत्नी दर्शन सिंह गांव जोगेवाला को 5000, नुहियांवाली की रोशनी देवी पत्नी राजेन्द्र व ज्याणी देवी पत्नी प्रताप को 5-5 हजार, डबवाली शहर के वार्ड न. 13 के विजय कुमार पुत्र हंसराज को 10,000, डबवाली शहर के वार्ड न. 15 की महिन्द्र कौर पत्नी कृष्ण लाल को 5000, गांव ओढां हरदवारी लाल पुत्र साधू राम को 5000, गांव पिपली के देवकी देवी पत्नी नछतर सिंह को 10,000, गांव किंगरे की रानी कौर पत्नी मंगू को 5000 की आर्थिक सहायता दी।

घर जाकर दी आर्थिक सहायता: विधायिक ने गांव गोदिकां व बिज्जूवाली में कुछ दिन पहले दुर्घटना में जान गंवा देने वाले 2 घरों में जाकर भी शोक व्यक्त किया। वहां पर उनकी घर की आर्थिक स्थिति देखते हुए मौके पर ही दोनों मृतक परिजनों को 10-10 हजार के चैक प्रदान किए। विधायक ने गांव गोदिकां की रोशनी देवी पत्नी लीलू राम को 10,000, गांव बिज्जूवाली की शकुंतला देवी पत्नी आदराम को 10,000 दिए। उन्होंने परिजनों को कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में वह परिजनों के साथ है। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. सीता राम, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, महिला विंग की हलका प्रधान रूकमा सिहाग, पूर्व सरपंच गोदिकां गिरधारी बिस्सू, एस.जी.पी.सी. मैम्बर जगसीर मांगेआना, ब्लाक समिति मैम्बर रणदीप मटदादू, मनजीत पन्नीवाला रूलदू, सरपंच नीलांवाली हरसिमरण बबू, गुरमेल सिंह सालमखेड़ा, युवा प्रधान करणवीर कुंडर, संदीप मेहता, बिटू मौजगढ, जगजीत सिंह किंगरे व उग्रसैन ओढां आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD