Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2जी फैसले पर विनोद राय स्पष्टीकरण दे : शिवसेना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Dec 2017

Last updated on: Dec 23, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार में साझीदार शिवसेना ने 2जी मामले में सीबीआई अदालत के फैसले को भाजपा और इसका राजनीतिक लाभ लेने वालों के गाल पर 'तमाचा' बताया है और साथ ही इस मामले को उजागर करने वाले देश के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक(कैग) विनोद राय पर शनिवार को निशाना साधा है। तथाकथित 2जी घोटाला गढ़ने की राय की मंशा पर सवाल उठाते हुए शिवसेना ने कहा, "वह सच के अग्रवाहक नहीं हैं और इस पूरे मामले में उनकी भूमिका संदिग्ध है।"शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' के संपादकीय में कहा है, "इस आदमी(राय) ने एक राजनीतिक पार्टी की मदद की, जिसके निहित स्वार्थ थे। लेकिन अब वह पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। 

यह स्पष्ट है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और उन्हें अवश्य ही इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।"पार्टी ने कहा, "राय ने अपने 'शोध' से पता किया कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला था और इससे देश को 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की छवि धूमिल हुई।"शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा ने इसे संसद के बाहर और अंदर भुनाया और पूरे देश में ऐसा माहौल बनाया कि भाजपा राजा हरिश्चंद्र का 'महाअवतार' है, जिसने कभी झूठ नहीं बोला।"शिवसेना ने कहा, "अब, कई वर्षो बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने पूरे मामले को 'फर्जी, मनगढ़ंत' बताया और सीबीआई समेत अन्य जांच एजेंसियों को मामले में एक भी सबूत नहीं जुटा पाने के लिए फटकार लगाई।"शिवसेना ने कहा, "पहले, 2जी घोटाला सामने आने से संप्रग सरकार अचंभित हुई, अब अदालत के फैसले से भाजपा को हैरानी हुई। 

लेकिन राय मजे में हैं।"पार्टी ने कहा, "भाजपा ने संसद में आरोप लगाया कि राजा ने 2जी घोटाले में करोड़ों रुपये कमाए और विदेशी बैंकों में जमा किए। अब सत्तारूढ़ पार्टी उस काले धन को वापस लाने में विफल रही।"शिवसेना ने पूछा है, "कैग और सर्वोच्च न्यायालय को ऐसा लगता है कि महा घोटाला हुआ था, लेकिन यह भी तथ्य है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अगर सच में कोई घोटाला हुआ है तो, इन आरोपियों को कैसे रिहा किया गया? अगर कोई घोटाला नहीं हुआ है तो, आरोपियों को जेल क्यों जाना पड़ा? अगर वे 'निर्दोष हैं तो किसने यह घोटाला किया? यह सत्तारूढ़ सरकार की जवाबदेही है कि इन सवालों का जवाब दे।"'

 

Tags: SHIVSENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD