नवनीत राणा के CT स्कैन की फोटो पर बोली शिवसेना- अस्पताल में C ग्रेड फिल्म की शूटिंग चल रही थी

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

नवनीत राणा के CT स्कैन की फोटो पर बोली शिवसेना- अस्पताल में C ग्रेड फिल्म की शूटिंग चल रही थी

Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana, Shivsena, Shiv Sena
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र में नवनीत राणा और शिवसेना के बीच टक्कर जारी है। ना तो सांसद नवनीत राणा शांत हो रही हैं और ना ही शिवसेना। दोनों एक दूसरे पर जुबानी आक्रमण करने में लगे हैं। नवनीत राणा जेल से छूटने के बाद लीलावती अस्पताल गईं थी। बस वहीं की फोटो अब वायरल हो रही है। अस्पताल में MRI की फोटो वायरल होने पर अब शिवसेना उन पर निशाना साध रही है। इसी को लेकर आज यानी मंगलवार को शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे, पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर और युवासेना नेता राहुल कनल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने पहुंच गए। शिवसेना ने नवनीत राणा के CT स्कैन वाले फोटो के वायरल होने पर कहा है कि ऐसा लग रहा था कि अस्पताल में कोई C ग्रेड की फिल्म चल रही हो। शिवसेना ने अस्पताल पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है। शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने कहा कि लीलावती अस्पताल में क्या किसी C ग्रेड फिल्म की शूटिंग चल रही थी कि हर जगह कैमरे लगे हुए थे और अस्पताल के नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की गई। 

कई गलतियां उन्होंने की है और शूटिंग वाले ने भी की है। कायंदे ने आगे कहा कि अगर आप अस्पताल के अपने प्राइवेट रूम में है और फोटो निकालते हैं तो उसने हमारा कोई ऐतराज नहीं है पर MRI सेंटर में इस तरह से फोटो निकालना जानलेवा है। कायंदे ने कहा MRI रूम के अंदर मोबाइल फोन ले जाना या हथियार ले जाना दोनों वर्जित हैं ऐसे में पुलिस को अस्पताल से CCTV फुटेज हासिल कर नवनीत राणा और जिस शख्स ने भी तस्वीर निकाली है उस पर FIR दर्ज करना चाहिए।एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक युवासेना नेता राहुल ने ये भी बताया कि नवनीत राणा का MRI हुआ भी है या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए। कहीं ये ड्रामा तो नहीं था। उन्हें शक है कि MRI मशीन पर लेट कर सिर्फ तस्वीर निकाली गई है जबकि MRI नहीं हुआ है। 2 दिन में नवनीत राणा स्पोंडलिसिस की बीमारी ठीक हो गई मुझे अच्छा लगा सुनकर पर उन्हें ये बताना चाहिए कि इस तरह और कितने लोग 2 दिन में ठीक हो रहे हैं। MRI सेंटर में एक मरीज की जान चली गई थी ऐसे में यह काफी खतरनाक था उनकी वजह से औरों की जान को खतरे में क्यों डाला गया।

क्या है पूरा मामला- 

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी। तब से राणा दंपती न्यायिक हिरासत में थे और हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका था। राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था।  राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इसके बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दी थी चुनौती- 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो जनता के सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। उद्धव जहां से चाहें, मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। मैं उनको चेतावनी देती हूं, मैं आपके सामने खड़े रहकर चुनाव लड़कर दिखाउंगी। उद्धव सरकार ने जो अत्याचार किए हैं, उसकी सजा जनता इन्हें जरूर देंगी। जनता बताएगी कि हनुमान और राम का विरोध करने वालों के साथ जनता क्या करती है। जिस तरह से मुझपर कार्रवाई हुई एक लोकप्रतिनिध पर और महाराष्ट्र की बेटी पर, उस पर सभी को अफसोस है। मुझे जिस तरीके का आर्डर कोर्ट ने दिया है, उसका सम्मान करती हूं, उस पर कुछ नहीं कहूंगी।

 

Tags: Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana , Shivsena , Shiv Sena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD