पटियाला हिंसा: एक्शन में CM भगवंत मान.. IG, SSP और SP को हटाया, इंटरनेट सेवाएं बद

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पटियाला हिंसा: एक्शन में CM भगवंत मान.. IG, SSP और SP को हटाया, इंटरनेट सेवाएं बद

पटियाला में हालात सामान्य नहीं है। शुक्रवार को खालिस्तान के मुद्दे को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। ये झपक करीब 4 घंटे लक चली। लेकिन मामला अभी भी संगीन बना हुआ है। हालात देखते हुए पंजाब सरकार अब एक्शन में आ चुकी है।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

पटियाला में हालात सामान्य नहीं है। शुक्रवार को खालिस्तान के मुद्दे को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। ये झपक करीब 4 घंटे लक चली। लेकिन मामला अभी भी संगीन बना हुआ है। हालात देखते हुए पंजाब सरकार अब एक्शन में आ चुकी है। CM भगवंत मान ने पटियाला रेंज के IG, SSP और SP की ट्रांसफर कर दी और पटियाला में इंटरनेट सेवाएं भी बद कर दी गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया IG बनाया गया ह, वहीं दीपक पारिक को  SSP और  वजीर सिंह को SP बनाया गया है। पटियाला में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को करीब चार घंटे शहर की सड़कों पर तलवारें लहराई गईं। इसके विरोध में शानिवार को कुछ हिंदू संगठनों ने पटियाला बंद का आह्वान किया है।

क्या हुआ था- 

सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कुछ दिन पहले शुक्रवार को खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके जवाब में शिवसेना के प्रदेश कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला ने पत्रकार वार्ता कर शुक्रवार को खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने का एलान किया था। खालिस्तान के मुद्दे को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चला। 

पुलिस ने दोनों पक्षों को मुश्किल से तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया। सवाल है कि पिछले एक हफ्ते से शुक्रवार को शहर में खालिस्तान के मुद्दे को लेकर दोनों तरफ से लोगों के आमने-सामने होने की आशंका थी तो फिर पुलिस ने इस स्थिति से निपटने के ठोस इंतजाम क्यों नहीं किए। इसलिए पुलिस के आलाधिकारियों पर गाज गिरी और उनकी ट्रांसफर कर दी गई।

हरीश सिंगला के साथ मारपीट-

शिवसेना पंजाब से निष्कासित पूर्व कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले श्री काली माता मंदिर में हिंदू संगठनों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हरीश सिंगला के साथ मारपीट हुई। हरीश सिंगला ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन भड़के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हरीश सिंगला की गाड़ी पर ईंट बरसा दी। गाड़ी के शीशे भी तोड़े गए।

शिवसेना ने हरीश सिंगला को पार्टी से निकाला- 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि पंजाब शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंगला को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सिंगला ने पटियाला में रैली का नेतृत्व किया था जो हिंसक हो गई थी। कुछ कार्यकर्ताओं को भी झड़प में उनकी कथित भूमिका के लिए निलंबित कर दिया गया है।


 

Tags: patiala , khalistan , shivsena , harish singla , chief minister punjab , Bhagwant mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD