संजय राउत बोले- अंडरवर्ल्ड के साथ है नवनीत राणा का कनेक्शन, यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख लिए थे

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संजय राउत बोले- अंडरवर्ल्ड के साथ है नवनीत राणा का कनेक्शन, यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख लिए थे

हनुमान चालीसा विवाद के बाद देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा पर शिवसेना का हमला अब भी जारी है। महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखने का गंभीर आरोप लगाया है।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 27 Apr 2022

Last updated on: Apr 27, 2022, 00:00 IST

गर्मी से पूरा देश बेहाल है। लेकिन गर्मी के साथ साथ देश का सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। हनुमान चालीसा विवाद के बाद देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा पर शिवसेना का हमला अब भी जारी है। महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखने का गंभीर आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि नवनीत राणा ने यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख का कर्ज लिया था जिसका अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन था। 

शिवसेना के नेता संजय राउत ने ट्विटर पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नवनीत राणा का नाम लेते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि आखिर ED कब पिलाएगी राणा को चाय? क्यों बचाया जा रहा है इस D-गैंग को?  बीजेपी चुप क्यों है?

   


दरअसल, यूसुफ लकड़ावाला को 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग केस में अरेस्ट किया था। कुछ दिन बाद लॉकअप में ही उसकी मौत हो गई। शिवसेना का आरोप है कि यूसुफ की गैरकानूनी कमाई का हिस्सा अब भी नवनीत राणा के अकाउंट में है। इसी मामले में वह नवनीत राणा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जेल में बंद हैं नवनीत राणा

नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था और इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है ये पूरा मामला- 

राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इस बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: navneet rana , sanjay raut , mumbai , shivsena , hanuman chalisa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD