संजय राउत ने नवनीत राणा और उनके पति को कहा बंटी और बबली की जोड़ी, बोले- दोनों फ्रॉड हैं

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संजय राउत ने नवनीत राणा और उनके पति को कहा बंटी और बबली की जोड़ी, बोले- दोनों फ्रॉड हैं

हनुमान चालीसा मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। नवनीत राणा को आज भी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। राणा दंपती पर दर्ज राजद्रोह के मामले में कोर्ट में अब 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

हनुमान चालीसा मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। नवनीत राणा को आज भी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। राणा दंपती पर दर्ज राजद्रोह के मामले में कोर्ट में अब 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। दोनों ने राजद्रोह की याचिका खारिज करने और जमानत देने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। इस सारे मामले के बाद ये बात तो साबित हो गई है कि नवणीत राणा एक हिंदुत्ववादी नेता बनकर उभरी हैं। हनुमान चालीसा से नवनीत ने अपनी छवि को हिंदुत्ववादी नेता की तरह बना दिया है।

नवनीत राणा के वकील रिजवान मर्चेट ने कहा- आज अदालत के पास बहुत पेंडिंग केस थे, इसलिए आज इस केस पर फैसला आना मुमकिन नहीं था।  जिसके बाद उनके आग्रह पर हम इस बात पर राजी हो गए हैं कि जमानत अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। 

इससे पहले हॉलिडे कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी पर तुरंत सुनवाई से मना करते हुए 29 अप्रैल की डेट तय की थी। मंगलवार को अर्जी खारिज होने के बाद उनके पास बॉम्बे हाईकोर्ट का विकल्प है। अदालत के आदेश के बाद 6 मई तक नवनीत राणा मुंबई के भायखला जेल में और रवि राणा नवी मुंबई के तलोजा जेल में रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राणा दंपती ने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। उनके घर के बाहर शिवसैनिक जमा हो गए थे और खूब हंगामा किया था।

फडणवीस गुमराह कर रहे हैं- संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- देवेंद्र फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं, हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए किसी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा नहीं दाखिल हुआ है। कल मुंबई हाईकोर्ट ने भी इस बारे में अपना मत रखा है। हनुमान चालीसा आप जरूर पढ़िए अपने घर में और मंदिर में जाकर पढ़िए। किसी दूसरे के घर जाकर आप आप हनुमान चालीस कैसे पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आप हनुमान चालीसा के नाम पर माहौल खराब करेंगे। लोगों को उकसाने की कोशिश करेंगे तो गिरफ्तारी तो होगी ही। संजय राउत ने नवनीत राणा और उनके पति को बंटी और बबली की जोड़ी कहा है। राउत ने दोनों को फ्रॉड बताया है और कहा- अब ये लोग हमें हनुमान चालीसा सुनाएंगे। हमारे घर में आकर को उपद्रव करने की कोशिश करेगा तो हमें उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का पूरा अधिकार है।

क्या है पूरा मामला- 

राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इस बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।


 

Tags: navneet rana , sanjay raut , shivsena , hanuman chalisa , court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD