Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिवसेना ने छिल्लर की जीत पर भाजपा पर तंज कसे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Nov 2017

Last updated on: Nov 21, 2017, 00:00 IST

शिवसेना ने मंगलवार को आश्चर्य जताया कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में से अबतक किसी ने क्यों नहीं मानुषी छिल्लर के 'मिस वर्ल्ड' चुने जाने पर क्रेडिट लेने का दावा किया। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' के संपादकीय में भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा, "हरियाणा की इस सुन्दर महिला ने निश्चित ही 17 वर्षो के अंतराल के बाद विश्व सुंदरी का ताज जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। यह केवल (नरेंद्र मोदी-अमित शाह) सरकार की वजह से ही संभव हो सका, जिसने दैवीय आशीर्वाद के साथ सत्ता संभाली थी।"संपादकीय के अनुसार, यह बहुत ज्यादा आश्चर्यजनक है कि 'सत्तारूढ़ पार्टी में से कोई भी विश्व सुंदरी का खिताब जीतने की उनकी इस उपलब्धि के गौरव को अपना बताने नहीं आया।'सामना के अनुसार, "मानुषी का उपनाम 'छिल्लर' है, इसलिए उन्होंने जीत दर्ज कराई। वास्तव में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी नीति की जीत है। 1000 और 500 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित किए जाने के बाद लोगों के हाथों में केवल 'चिल्लर(खुदरा पैसा)' ही बचा।"शिवसेना ने कहा है, "इस उपलब्धि का श्रेय लेने के लिए अभी तक कोई भी सामने क्यों नहीं आया।"संपादकीय ने अनुमान लगाते हुए लिखा है, "छिल्लर द्वारा प्रतियोगिता में दिए गए उत्तर के कारण उन्होंने जीत हासिल किया होगा, क्योंकि निर्णायकों को लगा होगा कि उनके पास दिमाग और सुंदरता दोनों है।"मानुषी ने निर्णायकों से यह पूछे जाने पर कि किसे सबसे ज्यादा वेतन दिया जाना चाहिए?

 उन्होंने कहा था, "एक मां को सबसे ज्यादा आदर, और न केवल वेतन, बल्कि बहुत सारा प्यार और सम्मान दिया जाना चाहिए।"सेना ने कहा, "लेकिन यह उसकी बड़ी जीत नहीं है, बल्कि यह नोटबंदी की जीत है। नोटबंदी के बाद देश में स्थिति चिंताजनक थी। सारी नकदी समाप्त हो गई थी और लोगों को 'चिल्लर(खुदरा पैसा)' के साथ जीना पड़ रहा था।"शिवसेना ने यह संपादकीय शशि थरूर के 'चिल्लर' वाले बयान के एक दिन बाद लिखी है। शशि थरूर को अपने बयान के बाद माफी मांगनी पड़ी थी।थरूर ने ट्वीट किया था, "आप ने बेहतरीन कार्य किया है, मानुषी छिल्लर! खूबसूरत, स्मार्ट और अपूर्व सुंदर। अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य को तकलीफ हुई है, तो मैं अपनी तरफ से गंभीरता से माफी मांग हूं। अन्य भारतीय की तरह, मुझे भी आप पर गर्व है।"टाइम्स ग्रुप के प्रमुख विनीत जैन ने थरूर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हालांकि वह टाइम्स गर्ल हैं फिर भी मुझे बुरा नहीं लगा। हमें हल्के दिल से किए गए हास्य के प्रति अधिक सहिष्णु होने की जरूरत है, मिस वर्ल्ड 2017।"इस पर छिल्लर ने कहा, "सही कहा विनीत जैन, आपसे सहमत हूं। एक लड़की जिसने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है, वह मजाकिया बयान से आहत नहीं होती।" 

 

Tags: SHIVSENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD