Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

यशवंत सिन्हा को गलत साबित करके दिखाए भाजपा : शिवसेना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Sep 2017

Last updated on: Sep 28, 2017, 00:00 IST

 केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि वह देश की अर्थव्यवस्था की हालत पर यशवंत सिन्हा की टिप्पणियों को गलत साबित करके दिखाए। यशवंत सिन्हा ने बुधवार को देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद देश की सियासत में भूचाल आ गया है।शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' में प्रकाशित संपादकीय में कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम जैसे अर्थशास्त्री कह रहे थे कि तो उन्हें पागल कहा गया और जब शिवसेना और अन्य ने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए तो उन्हें देशद्रोही कहा गया।सामना के संपादकीय के मुताबिक, "भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इन झूठे विचारों की बखिया उधेड़ी है। उन्होंने कई बयान दिए हैं और अब आप साक्ष्य देकर उन्हें गलत साबित करो।"संपादकीय में हवाला दिया गया कि रूस के तानाशाह जोसेफ स्टालिन के शासन में उनकी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को रातों रात गायब कर दिया गया या उन्हें यातनागृह शिविरों में भेज दिया गया।शिवसेना ने कहा, "सिन्हा ने सच बोला है। उन्होंने कई मुद्दों पर रोशनी डाली है, जिन्होंने तबाही मचाई है। इसमें नोटबंदी और देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत भी शामिल है। हमने यह देखना है कि उन्हें क्या सजा मिलेगी।"

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने यशवंत सिन्हा को देश का वित्त मंत्री बनाया था और उनके विचारों को सोशल मीडिया नेटवर्को पर प्रचारकों द्वारा आसानी से खारिज नहीं किया जा सकता।इन दिनों भाजपा सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं बेहतहाशा खर्च के बावजूद फ्लॉप रही हैं लेकिन इन्हें विज्ञापनों के जरिए सफल बताया जा रहा है।शिवसेना ने कहा, "गुजरात में कहा जा रहा है कि 'विकास गड़बड़झाला हो गया है'। 

सिन्हा ने सरकार के उन खोखले दावों को बेनकाब कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश की जीडीपी दर 5.7 फीसदी है लेकिन असल में यह 3.7 फीसदी है। जब कांग्रेस के मनमोहन सिंह और चिदंबरम ने भी यही बातें कही थी तो उन्हें भाजपा ने पागल की संज्ञा दी थी।"संपादकीय में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उन बयानों पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें कहा गया था कि किस तरह कुछ लोग विकास का बखान करते हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी इस भ्रम है कि यदि वे ईवीएम में छेड़छाड़ कर चुनाव जीत गए तो यह विकास है। शिवसेना ने लेख में अर्थव्यस्था को लेकर सरकार के कई बड़े-बड़े दावों पर सवाल उठाते यशवंत सिन्हा के बयानों का जिक्र किया है कि किस तरह नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई, उत्पादन गिरा, महंगाई के बढ़ने, गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, नौकरियों में कटौती, निवेश में तेज गिरावट, बैकिंग क्षेत्र की स्थिति बिगड़ी है।संपादकीय के मुताबिक, "हमने यह बातें एक साल पहले कही थी और भाजपा ने हमें देशद्रोही करार दे दिया था। अब यशवंत सिन्हा की बारी है।"

 

Tags: SHIVSENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD