Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामीणों की समस्याओं को रद्दी का टुकड़ा समझकर न फैंक दें अधिकारी : नैना चौटाला

विधायक ने पन्नीवाला रूलदू में खुला दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 03 May 2017

Last updated on: May 03, 2017, 00:00 IST

डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि वह अपने गोद लिए गए गांव का ऐसा विकास करना चाहती है कि जिससे पूरे प्रदेश भर में एक संदेश जाए व यह गांव प्रदेश में पहले नंबर पर हो। जिसके लिए अधिकारियों व ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए जरूरी ग्रांट देनी तो सरकार का काम है लेकिन वह अपनी ओर से गांव के सर्वागीण विकास करवाने में कोई कसर नहीं रखेंगे। विधायक नैना चौटाला आज विधायक आदर्श गांव योजना के तहत गोद लिए गए गांव पन्नीवाला रूलदू के सरकारी स्कूल में खुला दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। विधायक ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से गांव के विकास कार्यों पर नजर रखेंगी व ग्रामीण उन्हें अपनी समस्या बता सकते है। उन्होंने कहा कि गांव का विकास करते हुए इसे सही मायनों में आदर्श बनाने के लिए वह जिला प्रशासन के स्तर से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक कोशिश करेंगी। इस मौके पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिस तरह  सांसद दुष्यंत चौटाला ने सांसद आदर्श गांव योजना के तहत गोद लिए गए गांव का विकास किया है उसी तर्ज पर इस गांव का विकास होगा।

 इस मौके पर डबवाली की एसडीएम संगीता तेत्ररवाल ने कहा कि गांव के विकास में सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी लग्र से काम करेंगे व वह स्वयं भी इसे पूरा समय देकर सफल बनाएगीं। उन्होंने ग्रामीणों से बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को बल प्रदान करने को कहा। इस मौके पर गांव के सरपंच मनजीत सिंह ने गांव की ओर से विधायक नैना चौटाला का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. सीता राम, सर्वजीत मसीतां, जगरूप सिंह सकताखेड़ा, कुलदीप जम्मू, जगसीर मांगेआना, मोहन सहू, रणदीप मटदादू, बलविन्द्र सालमखेड़ा, भोला सिंह, राजबीर, मनजीत सिंह, सुखजिन्द्र सावंतखेड़ा, बबू नीलियांवाली, सरपंच गुरप्रीत पाना, पूर्व सरपंच राजकुमार शेरगढ, बलदेव पैक्स चेयरमैन, आत्मा, दलीप भाटी, गुरजंट तिगड़ी भी मौजूद थे।

नैना चौटाला ने कहा कि गांव के गल्र्ज स्कूल को प्राइमरी से मिडल स्कूल अपग्रेड करने, पूरे जलघर में गहन सफाई, गंदे पानी की निकासी, ढाणियों में बिजली व पानी सप्लाई पहुंचाने, खुले घुम रहे जानवरों की व्यवस्था करने, गांव में आगंनवाड़ी व सिलाई सैंटर खोलने, बस सेवाएं उपलब्ध करवाने, गांव में पक्की गलियों का निर्माण करवाने, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने, ग्रामीणों को सरकारी योजनाएं बताने, बीपीएल कार्डो का सर्वे करवाने, बेरोजगार युवाओं को लोन देने, एससी व बीसी वर्ग के लिए चल रही विशेष योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर तुरंत प्रभाव से काम शुरू करने की आवश्यकता बताई। नैना चौटाला ने कहा कि अधिकारी खुले दरबार में आए आवेदनों को कागज का रद्दी का टुकड़ा समझकर न फैंक दें और सही मायनों में ग्रामीणों की समस्याएं निपटाएं। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक माह को गांव में आएंगी व ग्रामीणों के बीच बैठकर उनके कार्यो पर प्रोगेस रिपोर्ट विभिन्न विभागों से लेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने अपने विभाग के कामों का एकशन प्लान बनाकर तैयार रखे वह अगले महीने 5 जून को फिर से गांव में खुला दरबार लगाएंगी। इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने गांव पन्नीवाला रूलदू को फ्री वाईफाई गांव बनाने की बात कही। उन्होंने कहा इनेलो सांसद ने इस गांव को वाई फाई बनाने के लिए जरूरी फंड सांसद निधि कोष से उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया है।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD