Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नैना चौटाला ने डबवाली-हरिद्वार व चौटाला-चंडीगढ़ बसें बंद होने का मामला विस में उठाया

कहा- विपक्षी विधायकों के साथ हो रहा है भेदभाव, उनके हलके की बस का रूट बदल टोहाना भेजा गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2017

Last updated on: Mar 01, 2017, 00:00 IST

डबवाली से इनेलो विधायक नैना सिंह ने प्रदेश सरकार पर विपक्षी विधायकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देती है और दूसरी तरफ सिरसा जिले के विधायकों के हलकों की बस रूट बदलकर वहां से बस रूट सत्तापक्ष के विधायकों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में महिला विधायक के साथ भी कोई सहानुभूति न रखने का आरोप लगाया। इनेलो विधायक ने कहा कि डबवाली होकर चौटाला से चंडीगढ़ चलने वाली सरकारी बस पिछली सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते उसे बंद कर दिया था और अब मौजूदा सरकार ने डबवाली से हरिद्वार जाने वाली बस को यहां से हटाकर टोहाना से हरिद्वार कर दिया है। उनका इशारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के हलके को फायदा पहुंचाने के लिए उनके हलके की बस बंद किए जाने की ओर था।श्रीमती नैना सिंह चौटाला ने विस में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार से पूछे गए सवाल में यह पूछा था कि क्या डबवाली से सिरसा वाया जोगेवाला, फूलो, च_ा, तिगड़ी, नारंग, हंसू, देसू मलकाना, कालांवाली, चकेरियां से ओढ़ा तक बस सेवा शुरू करने का कोई प्रस्ताव क्या सरकार के विचाराधीन है और अगर है तो उसका ब्यौरा क्या है? इसके जवाब में जब परिवहन मंत्री ने कहा कि ऐसा प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। 

इस पर नैना सिंह चौटाला ने ऐतराज जताते हुए कहा कि पिछली बार विस में उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा बंद की गई चौटाला-चंडीगढ़ बस फिर से शुरू करवा दी जाएगी लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुई है। परिवहन मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि पंजाब के साथ चौटाला-चंडीगढ़ वाली बस का परमिट फिर से नवीनीकरण करवाकर इसे चलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्दी ही इसे शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  डबवाली-हरिद्वार बस टोहाना से हरिद्वार करने के बाद इस बस को सवारियां देने के लिए डबवाली-कैथल एक नई बस पिछले हफ्ते चलवाई गई है ताकि ये बस कैथल से हरिद्वार की सवारियां साथ लेकर आगे जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरप्रदेश से दूसरा परमिट मिलने पर डबवाली-हरिद्वार सीधी बस फिर से चलाने पर भी विचार किया जा रहा है। नैना सिंह ने उनके हलके की बसें बंद किए जाने अथवा उनके रूट बदले जाने पर भी गहरा ऐतराज जताया और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि इन डबवाली-हरिद्वार बसों से स्कूली छात्र व अन्य विद्यार्थी भी सफर किया करते थे और इनके बंद होने से उनकी शिक्षा पर भी असर पड़ सकता है। 

नेता प्रतिपक्ष द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री की ओर से स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 25 दिसम्बर, 2016 से उपमण्डल स्तर पर भी सीएम विंडो ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे पहले सीएम विंडो जिला मुख्यालयों पर ही संचालित थी और शिकायतें भी जिला मुख्यालयों पर ही प्राप्त हुआ करती थी। मुख्यमंत्री की ओर से स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को प्रत्येक जिले के विभिन्न उपमण्डलों में इस दौरान आई कुल शिकायतों, उनके किए गए निपटान और विचाराधीन शिकायतों का भी ब्यौरा दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले कुछ समय से यह चर्चा चल रही है कि सीएम विंडो का काम अब संबंधित मंत्रियों को सौंपा जा रहा है तो ऐसे में जिन विभागों से संबंधित शिकायतें होती हैं अगर उन्हें ही इसका काम सौंप दिया गया तो फिर इस पर कार्रवाई क्या होगी? नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग के खिलाफ रोजाना करीब 70 शिकायतें आती हैं और अभी तक प्रदेश के तीन उपमण्डलों में शुरू नहीं की गई है। इस बारे में सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे। इस पर मंत्री ने बताया कि सीएम विंडो का काम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काम कर रहे एक उच्चस्तरीय प्रकोष्ठ द्वारा देखा जाता है और इसे सीएम अन्य मंत्रियों को नहीं सौंपने जा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जिस विभाग से शिकायत आती है उस पर टिप्पणी के लिए संबंधित महकमे को ही भेजा जाता है और पुलिस के खिलाफ जो शिकायतें आती हैं उनमें जो मामले न्यायिक प्रकिया में होते हैं या जिन पर जांच चल रही होती है उनको छोडक़र अन्य मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाती है। इनेलो विधायक नसीम अहमद व जाकिर हुसैन ने विस अध्यक्ष के समक्ष मामला उठाया कि उनके ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं मिल पाते।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD