Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा

 

आप का गोवा में भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jan 2017

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि गोवा में प्रदेश सरकार उसके चुनाव अभियान में बाधा उपस्थित कर रही है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से इस तटीय राज्य में भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आप कार्यकताओं को परेशान करने के लिए गोवा में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई अधिकारी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभाव में काम कर रहे हैं।उन्होंने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आप कार्यकर्ताओं को परेशान किए जाने के कई उदाहरण दिए।

पांडे ने कहा, "आप समर्थकों की पणजी में पिटाई हुई और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आप को सड़क किनारे सभा करने की इजाजत मिली थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। नियम के अनुरूप आप के होर्डिग लगे हुए हैं, फिर भी जबरन उखाड़े जा रहे हैं।"उन्होंने कहा कि आप ने राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई। प्रशासन को नियम का पालन करने का निर्देश भी दिया गया, लेकिन कुछ भी नहीं बदला है। पांडे ने कहा कि पार्टी ने मतदाताओं को भ्रमित करने वाले आप के चुनाव चिन्ह झाड़ू से मिलते जुलते चुनाव चिन्ह के प्रचार में हो रहे इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया है।उन्होंने कहा कि ये सारे हथकंडे साबित करते हैं कि भाजपा ने हार मान ली है।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD