Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप ने मैक्स अस्पताल मामले में उपराज्यपाल की निंदा की

दिलीप पांडेय
दिलीप पांडेय
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2017

Last updated on: Dec 20, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के दिल्ली सरकार के फैसले पर रोक लगाने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल की बुधवार को निंदा की। दिल्ली सरकार ने जीवित नवजात को मृत घोषित करने के लिए मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था।दिल्ली सरकार ने आठ दिसंबर को 250 बिस्तरों वाले शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था। सरकार ने अस्पताल द्वारा 30 नवंबर को नवजात को मृत घोषित करने पर यह कार्रवाई की थी।अस्पताल ने बुधवार को कहा कि वित्त आयुक्त की अदालत द्वारा आठ दिसंबर के आदेश पर मंगलवार को रोक लगाए जाने के बाद अस्पताल में कामकाज फिर शुरू हो गया। 

आप नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि अदालत ने उपराज्यपाल को दिल्ली की सभी प्रशासनिक शक्तियां दी हैं और उन्हें जवाबदेह होना चाहिए।दिलीप पांडेय ने सरकार के फैसले पर रोक लगाने के लिए अपीली प्राधिकरक के कार्य पर संदेह जताया है। उन्होंने सवाल किया है कि अपीली प्राधिकरण ने सरकार के निर्णय पर स्थगन देकर आम जनता के लिए कार्य किया है या मित्र पूंजीपतियों के लिए।इस बीच एक आधिकारिक बयान में बैजल के कार्यालय ने इस मामले से दूरी बना ली।बयान में कहा गया है, "मैक्स अस्पताल से जुड़ा मामला एलजी के समक्ष नहीं था। यह वित्त आयुक्त के अदालत में था। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि मैक्स का कोई अधिकारी एलजी से या राज निवास के किसी अधिकारी से नहीं मिला है।"

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD