Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप को खत्म करने की साजिश कर रही भाजपा : संजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 May 2017

Last updated on: May 08, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पार्टी में मचे सियासी घमासान का ठीकरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए पूरे घटनाक्रम को पार्टी को 'खत्म करने' और विपक्ष को 'दबाने' की साजिश का एक हिस्सा करार दिया। आप नेता संजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह के आरोप मिश्रा ने लगाए हैं, उससे स्पष्ट होता है कि उनका इस्तेमाल केजरीवाल तथा दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।संजय सिंह ने कहा, "मिश्रा अब भाजपा तथा कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं। वह वही बातें कह रहे हैं, जो कुछ महीनों पहले दोनों पार्टियां कहती थीं। इससे यह स्पष्ट हो चला है कि इसके पीछे कौन है।"

बर्खास्तगी के एक दिन बाद मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्होंने केजरीवाल को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से दो करोड़ रुपये स्वीकार करते देखा।मिश्रा के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए संजय सिंह ने हैरानी के साथ कहा कि क्या केजरीवाल ने उन्हें कथित रिश्वत लेने का साक्षी बनने के लिए बुलाया था या नोटों की गिनती करने के लिए?मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल के एक रिश्तेदार को 50 करोड़ रुपये के जमीन का सौदा कराने में भी मदद की।सिंह ने कहा, "इस तरह का गंभीर आरोप लगाते हुए क्या मिश्रा को यह महसूस नहीं हुआ कि उन्हें यह बताना चाहिए कि सौदा कब हुआ और केजरीवाल के किस रिश्तेदार के लिए हुआ।"कपिल मिश्रा ने सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधी शाखा (एसीबी) से कथित वाटर टैंकर घोटाले की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने मामले में कार्रवाई करने में विलंब किया।

संजय सिंह ने कहा कि ये वही मिश्रा हैं, जो बार-बार यह बात दोहराते रहे हैं कि 'केजरीवाल का घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है और एसीबी पर केजरीवाल को किसी भी तरह से फंसाने का दबाव है।'उन्होंने कहा, "एसीबी केंद्र सरकार के मातहत काम करती है और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इन सबके पीछे भाजपा है।"संजय सिंह ने कहा कि ऐसे वक्त में जब देश गंभीर आंतरिक व बाह्य खतरों से जूझ रहा है, भाजपा तथा केंद्र सरकार की एकमात्र प्राथमिकता आप को खत्म करना है।उन्होंने कहा, "हमारी एकमात्र गलती यही है कि हम गरीबों तथा हाशिये के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और नफरत की राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। वे हमारी आवाज दबाना चाहते हैं।"आप नेता ने कहा कि केजरीवाल 'भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

 

Tags: Sanjay Singh , Dilip Pandey , Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD