Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मनोज तिवारी की गिरफ्तारी की आप की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2018

Last updated on: Nov 05, 2018, 00:00 IST

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में हुए विवाद के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को इस घटना को एक पूर्वनियोजित साजिश बताया और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप करने की मांग की। दिल्ली की उत्तर पूर्व लोकसभा सीट के प्रभारी, दिलीप पांडे ने कहा, "भाजपा सांसद मनोज तिवारी और उनके गुंडों ने दिल्ली सरकार की संपत्ति क्षतिग्रस्त की, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर पानी की बोतलें फेंकी और कार्यक्रम में हिंसा किया। उन्हें इसके लिए गिरफ्तार किया जाए और गृहमंत्री के नाते राजनाथ सिंह को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।" आप नेता ने कहा कि भाजपा हताश है और दिल्ली में हार को लेकर भयभीत है। पांडे ने कहा, "पहले उन्होंने हताशा में मतदाता सूची से लाखों मतदाताओं के नाम मिटा दिए। अब उन्होंने हंगामा, मोदी मोदी चिल्लाकर उद्घाटन समारोह में हंगामा किया और उसे बाधित करने की कोशिश की।"उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो लाइन और आईटीओ स्काईवाक के उद्घाटन जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित न करने की परंपरा भाजपा ने शुरू की थी। पांडे ने कहा, "ये सभी कार्यक्रम दिल्ली सरकार की पहल से पूरे हुए थे। 

हमने परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम भर बढ़ाए हैं।" उन्होंने कहा कि चूंकि दिल्ली में पुलिस पर भाजपा का नियंत्रण है, इसी कारण पुलिस ने तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की, जबकि उन्होंने हजारों लोगों के सामने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के कालर पकड़ लिए थे। पांडे ने कहा, "रविवार की घटना दिखाती है कि भाजपा कानून का पालन करने वालों और पुलिस को अपनी जेब में रखती है।" आप नेता आतिशी ने कहा कि रविवार की घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से एक गंभीर सुरक्षा चूक थी। उन्होंने कहा, "इस बात की संभावना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमले में पुलिस संलिप्त थी। अन्यथा यह कैसे संभव है कि पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल की उपस्थिति के बावजूद हिंसक लोग मंच के पास तक पहुंचने में सफल हो गए?" उल्लेखनीय है कि यमुना पर निर्मित बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन से पहले भाजपा और आप कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप कार्यकर्ताओं पर हमला किया था और हस्तक्षेप कर रहे एक पुलिस अधिकारी को घूसा मार दिया था।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD