Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कमीशन की खातिर फ्लाईओवर का काम रोक रहे भाजपा नेता : दिलीप पांडेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2017

Last updated on: Aug 19, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता इसलिए रानी झांसी फ्लाईओवर बनने के काम में देरी कर रहे हैं, ताकि परियोजना का लागत बढ़ाई जा सके और अधिक से अधिक कमीशन हासिल किया जा सके। आप नेता दिलीप पांडेय ने मीडिया से कहा कि यह परियोजना 1998 में शुरू हुई और 'परियोजना अभी आधी भी पूरी नहीं हो सकी है और परियोजना की लागत 70 करोड़ रुपये से बढ़कर 700 करोड़ रुपये हो चुकी है'।आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रेलवे और उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) संयुक्त रूप से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं और दोनों पर भाजपा का नियंत्रण है।पांडेय ने कहा, "विलंब संयोग से नहीं हुआ है, बल्कि योजना के तहत किया गया है, जानबूझकर।"आप नेता ने कहा कि भाजपा नेता चाहते हैं कि परियोजना में देरी हो ताकि परियोजना की लागत बढ़े और उन्हें अधिक से अधिक कमीशन मिले।दिल्ली नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर इशारा करते हुए पांडेय ने कहा, "सिर्फ धन उगाही करने वाले बदले हैं और भ्रष्टाचार पहले से भी अधिक तेजी से जारी है।"आप नेता ने कहा कि उच्च न्यायालय तक ने परियोजना पूरी होने की अंतिम तिथि निर्धारित करने का निर्देश दे दिया है।पांडेय ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है, बल्कि भाजपा पहले भी ऐसा करती रही है।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD