Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

दिल्ली नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा : दिलीप पांडेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2017

Last updated on: Apr 17, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दिलीप पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को लिखी चिट्ठी में कहा है कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। दिलीप पांडेय ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, "यह पत्र मैं बहुत ही खेद के साथ लिख रहा हूं कि आपकी पार्टी एमसीडी में व्याप्त भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए झूठ बोल रही है और जनता को गुमराह कर रही है..दिल्ली नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है।"दिलीप ने भाजपा पर झूठे चुनावी वादे करने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा पिछले चुनाव के दौरान किए गए वादे तो पूरा कर नहीं पाई।आप नेता ने लिखा, "मैं आपको और आपकी पार्टी को चुनौती देता हूं कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम द्वारा किया गया एक ऐसा काम गिना दें, जिसकी लोगों ने सराहना की हो और जिस पर आपको गर्व हो। एमसीडी ने कुछ नहीं किया। दिल्ली की तीनों निकाय सफाई और स्वच्छता के लिए आवंटित राशि का 40 फीसदी भी उपयोग नहीं कर पाईं।

"एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के अमित शाह के वादे पर तीखा प्रहार करते हुए आप नेता ने कहा कि एमसीडी की बागडोर पिछले 10 वर्षो से भाजपा के हाथ में है, लेकिन कम होने की बजाय भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी ही हुई है।दिलीप पांडेय ने कहा, "आप भ्रष्टाचार पर काबू पाने में असफल रहे हैं, जैसा कि एक अध्ययन में भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली के 30 फीसदी निवासियों को नगर निगम में अपना काम करवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ी। इतना ही नहीं, आपकी एमसीडी ने हमारे विधायकों को विकास निधि के जरिए विकास कार्य करने में भी बाधा पहुंचाई।"दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा द्वारा अपने घोषणापत्र में किए गए वादे को लेकर भी हमला बोला। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि अगर वह जीतते हैं तो दिल्ली नगर निगम अधिनियम में संशोधन कर एमसीडी को सीधे केंद्र सरकार से धन आवंटन किए जाने की व्यवस्था कर देंगे।इस पर पांडेय ने कहा, "अगर आप राज्य सरकार की अवहेलना कर एमसीडी के लिए केंद्र सरकार से सीधे धन आवंटन की व्यवस्था कर सकते हैं तो अब तक इसे क्यों नहीं किया? आप एमसीडी के सफाईकर्मियों का वेतन तक देने में अक्षम साबित हुए और दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया।"

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD