Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भाजपा कूड़े के ढेर पर कर रही राजनीति : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2017

Last updated on: Jan 10, 2017, 00:00 IST

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजधानी वासियों के स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए दिल्ली में लगे कूड़े के ढेर पर राजनीति करने का आरोप लगाया। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडेय ने यहां पत्रकारों से कहा कि चूंकि दिल्ली की तीनों नगर निगमों पर भाजपा का नियंत्रण है, इसलिए नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद खड़ी हुई समस्या के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।उन्होंने कहा, "हमने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुद्दों पर हमेशा जिम्मेदारी ली है और जनता के सवालों का जवाब दिया है। लेकिन जिन मुद्दों के लिए भाजपा जिम्मेदार है, उसके बारे में भाजपा से ही सवाल पूछा जाना चाहिए।"

दिलीप ने पत्रकारों से कहा, "भाजपा दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य और जीवन की परवाह न कर कूड़े के ढेर पर राजनीति कर रही है। बात जब नागरिकों के स्वास्थ्य की हो तो इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।"उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के मुकाबले आप सरकार दिल्ली महानगर निगम (एमसीडी) को ढाई गुना राशि दे चुकी है।दिलीप ने बताया, "इसके बावजूद सफाई कर्मियों को उनका वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या पिछले दो वर्ष में सफाई कर्मियों की तनख्वाह ढाई गुना बढ़ चुकी है या एमसीडी कर्मचारियों की संख्या में इतनी वृद्धि हुई है?"उन्होंने आगे कहा, "अगर सरकार द्वारा दी गई राशि कर्मचारियों को नहीं दी जा रही तो सारा रुपया कहां जा रहा है? भाजपा के शासन में एमसीडी सफाई कर्मियों का शोषण कर रही है।

"उन्होंने यह भी बतया कि एमसीडी के कर्मचारियों ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सोमवार को मुलाकात की और सिसोदिया ने जब उन्हें बताया कि सरकार ने उनके वेतन के लिए राशि एमसीडी को भेज दी है तो उन्होंने हड़ताल खत्म करने पर सहमति भी जताई थी।दिलीप ने बताया, "अधिकतर कर्मचारी मंगलवार को काम पर लौट चुके हैं। लेकिन राजनीतिक वजहों से कर्मचारियों का एक गुट अभी भी हड़ताल पर है।"इस बीच मंगलवार को सफाई कर्मियों का एक गुट वेतन न मिलने के मुद्दे पर हड़ताल पर चला गया। एमसीडी कर्मचारियों के संघ के महासचिव राजेंद्र मेवाती ने आईएएनएस से कहा कि मंगलवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में सफाई कर्मी, इंजीनियर, अध्यापक और माली शामिल हैं।उन्होंने बताया कि एमसीडी कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD