Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भाजपा छवि खराब करने के लिए फैला रही अफवाह : दिलीप पांडे

दिलीप पांडे
दिलीप पांडे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2016

Last updated on: Dec 28, 2016, 00:00 IST

पार्टी खातों में गड़बड़ियों के आरोपों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर झूठी अफवाहें फैला रही है। आप ने दावा किया है कि पार्टी को मिलने वाला अधिकांश चंदा बैंक प्रणाली से होकर आता है और आप देश की एकमात्र नकदी रहित चंदा लेने वाली पार्टी है।आप नेता दिलीप पांडे ने यहां पत्रकारों से कहा, "हमारी पार्टी को मिलने वाले चंदे को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। भाजपा पिछले तीन वर्षो से इसी रणनीति पर चल रही है। हमें मिलने वाले चंदे का 92 फीसदी हिस्सा बैंकिंग प्रणाली से होकर आता है। शेष आठ फीसदी चंदा हमें नकद के रूप में मिला, जिसे हमने बैंक में जमा करवा दिया। भाजपा लोगों को बहकाने के लिए झूठ फैला रही है।"

एक अन्य आप नेता आशुतोष ने कहा कि पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों से पहले झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।आशुतोष ने कहा, "अगर आपके पास हिम्मत है तो हमें गिरफ्तार कीजिए। आरोप लगाना आसान है, लेकिन उन्हें लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई भी करनी चाहिए।"उल्लेखनीय है कि भाजपा ने मंगलवार को आप के बैंक खातों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की।निलंबित आप विधायक देविंदर शहरावत ने भी आप को जाली कंपनियों से अवैध चंदा मिलने का आरोप लगाया है।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD