Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सरकार छात्र संघ चुनाव को लेकर कर रही है गुमराह- दिग्विजय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 21 Sep 2016

Last updated on: Sep 21, 2016, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सरकार पर गर्जते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर छात्र संघ चुनावों के नाम पर छात्रों को गुमराह किया है, लेकिन इनसो छात्र संघ चुनावों के लिए सरकार के झुकने तक आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होने पीएम मोदी से पाक के खिलाफ कङी कार्रवाई करने की मांग की। दिग्विजय चौटाला बुधवार को इनसो की कॉलेज यात्रा के तहत राजकीय महाविद्यालय भिवानी में छात्रों की बैठक लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर सैंकङों छात्रों ने उनका स्वागत करते हुए उनको हर संघर्ष में साथ देने का वादा किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 1996 में बंसीलाल की सरकार में तत्कालीन व वर्तमान शिक्षा मंत्री ने बंद किए और इनसो के दबाब में सरकार छात्र संघ चुनाव करने की घोषणा की। उन्होने कहा कि घोषणा के बाद चुनाव तो दूर आज तक नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया। उन्होने कहा कि चुनाव करवाने के लिए इनलो व इनसो सङक से संसद तक आंदोलन करेगी। उन्होने कहा कि आज आपातकाल जैसे हातल हो चुके हैं और हरियाणा अपराध के मामले में देश में छठे नंबर पर आ चुका है। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि शिक्षा मंत्री की फितरत झूठ बोलने की है। उन्होने कहा कि वे छात्र संघ चुनावों के लिए बङा आंदोलन करेंगे और इसके लिए छात्रों का सहयोग मांग रहे हैं। 

दिग्विजय ने कहा कि जब तक ये चुनाव नहीं होंगे तब तक उनकी कॉलेज यात्रा जारी रहेगी और सरकार झुकने तक आंदोलन जारी रहेगी। दादरी को जिला बनाने पर उन्होंने कहा कि इस जिले में जरुरत के मुताबिक ही क्षेत्र को जोङा जाए। इस अवसर पर  मनीष छिल्लर,  मंदीप सुई, अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, राजू मेहरा, सुरेंद्र राठी, मंदीप घणघस, सुनील बिड़ोला, दीपक चौधरी, अमित कादमा, राहूल शर्मा, आशिष नीमड़ी, बल्लू बामला, अजय दलाल, रोहित मोगली, सेंडी चौधरी, सचिन जताई, विवेक खयालिया, आशिष शर्मा, अनिल भिवानी, अशोक शर्मा, अमन भिवानी, यशवीर घणघस, भोलू धनाना, विकास राव, फोर्ड़ धनाना, अमित घणघस, सेठी धनाना, संदीप घणघस, हरजीत चाहर सहित अनेक इनसो व युवा इनेलो कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।दिग्विजय सिंह चौटाला ने जम्मू के उङ़ी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले पर कहा कि पीएम मोदी कहते थे कि वो पाक को आतंकी हमले पर लव लेटर नहीं बल्कि उसी की भाषा में समझाऐंगे, लेकिन आज भाजपा सरकार को देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने से ही फुर्सत नहीं है। इनसो नेता ने उपस्थित नौजवानों के साथ शहीद हुए सैनिकों के श्रद्धांजली देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया और कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा भी केवल भाषणबाजी करती नजर आ रही है। सरकार व राजनैतिक लोगों को क्या पता शहीदों के घर कैसे चलते हैं उन्होंने कहा कि जिस मां का लाल, जिस बहन का भाई, जिस बेटी-बेटे का पिता व जिस का पति शहीद हुआ है। उन सभी को इनसो सलाम करते हुए भगवान से परिवार को मानसिक मजबूति देने की प्रार्थना करता है। 

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD