Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, UT Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 09:23 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण योजना की तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (राज्यपाल, पंजाब), गृह सचिव-सह-सचिव (वन एवं वन्यजीव), मुख्य वन संरक्षक, नगर निगम आयुक्त, वन संरक्षक, मुख्य अभियंता (इंजीनियरिंग विभाग) तथा मुख्य अभियंता (नगर निगम) उपस्थित थे।

मुख्य वन संरक्षक ने वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए वृक्षारोपण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान 2025-26 के अंतर्गत निर्धारित 5,76,221 पौधों के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 6,64,133 पौधे लगाए गए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों का नियमित रखरखाव किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यों की तृतीय पक्ष निगरानी नवंबर 2025 तथा मार्च 2026 में दो बार कराई गई, जिसके अनुसार पौधों की जीवित रहने की दर लगभग 79 प्रतिशत दर्ज की गई है।

बैठक में प्रशासक को वर्ष 2026-27 की व्यापक वृक्षारोपण योजना की तैयारियों से अवगत कराया गया, जिसे सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के परामर्श से तैयार किया जा रहा है। बताया गया कि इस वर्ष वृक्षारोपण में संख्या की अपेक्षा गुणवत्ता पर विशेष बल दिया जाएगा। सभी विभागों को बेहतर वृद्धि एवं पौधों की अधिक जीवित रहने की दर सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग द्वारा बॉटनिकल गार्डन, सारंगपुर में वृक्षारोपण एवं पौधों की देखभाल संबंधी प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आगामी मानसून सत्र में वन महोत्सव के दौरान वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। वर्ष 2026-27 के लिए सभी हरितकरण एजेंसियों का कुल लक्ष्य 4,19,854 पौधे निर्धारित किया गया है, जिसमें पौधों का वितरण एवं बिक्री भी शामिल है।

बैठक में दादूमाजरा क्षेत्र के लिए तैयार की गई वृक्षारोपण योजना की भी समीक्षा की गई। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वन विभाग के परामर्श से उक्त स्थल पर लगभग 10,000 पौधे लगाए जाएंगे। स्थल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बांस, पुष्पीय वृक्षों की विभिन्न प्रजातियां, बोगनवेलिया, कपूर, नीम तथा अन्य उपयुक्त देशी एवं अनुकूलित प्रजातियों का रोपण किया जाएगा।

प्रशासक द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। यह अभियान 5 जून को पंजाब लोक भवन में एक पौधा लगाकर उनके द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि इस अभियान में नागरिकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा विशेष रूप से आसपास के पार्कों एवं उद्यानों में वृक्षारोपण गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए।

प्रशासक ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण स्थलों का चयन सावधानीपूर्वक किया जाए तथा पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यकता अनुसार ट्री गार्ड एवं फेंसिंग जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां वृक्ष पर्याप्त रूप से विकसित हो चुके हैं वहां उपलब्ध पुराने ट्री गार्डों का पुनः उपयोग किया जा सकता है।

मुख्य अभियंता (इंजीनियरिंग विभाग) तथा मुख्य अभियंता (नगर निगम) को शहर की सड़कों के किनारे वृक्षारोपण में मौजूद सभी रिक्त स्थानों को भरने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें सड़कों एवं मार्गों के किनारे उपलब्ध खाली स्थानों पर उपयुक्त हरित आवरण, विशेष रूप से घास लगाने के लिए कहा गया। प्रशासक ने कहा कि इससे शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, मिट्टी का संरक्षण होगा तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलेगी।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD