Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नैना चौटाला के सवाल पर कृषि मंत्री ने विस में कहा कि डबवाली हलके की दस सडक़ों का जल्द होगा निर्माण

लौहारू में आईटीआई इसी सत्र से होगी शुरू, कालांवाली बस अड्डे का निर्माण अक्तूबर से होगा शुरू

नैना सिंह चौटाला
नैना सिंह चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2016

Last updated on: Aug 31, 2016, 00:00 IST

आज हरियाणा विधानसभा में प्रश्रकाल के दौरान इनेलो विधायक नैना सिंह चौटाला द्वारा उनके हलके की पक्की सडक़ों के निर्माण का मामला उठाए जाने पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि डबवाली हलके में विभाग ने दस नई सडक़ें बनाने के अलावा 13 सडक़ों की मरम्मत, बठिंडा रोड से चौटाला रोड तक बाईपास बनाने और सब्जी मंडी सहित कई अन्य संस्थानो की मरम्मत व रख रखाव करने के लिए पर्याप्त धनराशि खर्च करेगा। उन्होंने बताया कि विभाग खोखर से असीर, जूतांवाली से लोहगढ़, डबवाली से डूमवाली, शेरगढ़ से मसीतां, पिपली से जलालाना के अलावा कालूआणा को जोडऩे वाली सडक़ों के अलावा बठिंडा रोड को चौटाला बाईपास के साथ जोडऩे सहित दस नई सडक़ें बनाने जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि डबवाली सब्जी मंडी सहित तेरह सडक़ों की मरम्मत भी की जाएगी लेकिन कृषि मंत्री ने नैना सिंह चौटाला द्वारा पिपली से असीर तक पक्की सडक़ बनाए जाने की मांग को यह कहते हुए असमर्थता जता दी कि यह सडक़ बनाना उनके विभाग के विचाराधीन नहीं है लेकिन अगर विधायक महोदय लोक निर्माण मंत्री से आग्रह करें तो लोक निर्माण मंत्री इसे बना सकते हैं। 

नैना चौटाला ने डबवाली हलके की सडक़ों के बुरे हाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पिपली से असीर तक की सडक़ के अलावा उन्होंने 15 और सडक़ेें बनाए जाने की मांग की है और सरकार इन सडक़ों को कब तक बनाएगी।लोहारू के विधायक ओमप्रकाश बरवा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि शिवानी ब्लॉक के गांव खेड़ा में आईटीआई का नया भवन बन चुका है और उसमें 2016-17 के सत्र से कक्षाएं आरम्भ हो जाएंगी। कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह द्वारा कालांवाली में नए बस अड्डे के निर्माण करने संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि कालांवाली के बस स्टेंड के निर्माण के लिए सरकार द्वारा बीती 30 जून को तीन करोड़ छह लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है और लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका निर्माण कार्य आगामी अक्तूबर महीने से शुरू कर दिया जाएगा। रतिया के विधायक प्रो. रविंद्र सिंह बलियाला ने रतिया में बाइपास बनाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विभाग का इस बारे में कहना है कि इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उनका सुझाव है कि नहर की पटरी पर सडक़ बनाकर बाईपास बनाया जा सकता है। जींद के विधायक डॉ. हरिंचंद मिड्ढा द्वारा दरियावाला में जल घर तक जलापूर्ति करने वाली पाइपलाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाते हुए कहा कि क्या नई पाइपलाइन बिछाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है? 

जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से इनकार करते हुए कहा कि जल घर की समस्या दूर हो गई है और अगर कहीं समस्या होगी तो उसका समाधान कर दिया जाएगा। इस पर इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि गांव दरियावाला ही नहीं बल्कि उसके साथ लगते उनके हलके के कई गांवों में भी पीने के पानी के लिए एक बूंद भी नहीं है और वहां पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। मंत्री महोदय समस्या दूर होने की जो बात कह रहे हैं वह सही नहीं है और इसकी जांच विस की कमेटी बनाकर भी करवाई जा सकती है। प्रो. रविंद्र बलियाला द्वारा द्वारा पूछे गए एक सवाल में जवाब में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि रतिया हलके के गांव बोसवाल तथा लाम्बा में स्कूलों का दर्जा बढ़ाकर 12वीं तक करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। 

रानिया के विधायक रामचंद कम्बोज द्वारा पूछे गए एक सवाल में जवाब में लोकनिर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने बताया कि खरियंा से खाइ खेरगढ़, भागसर से अनिवाला मोटा तक, लम्बी सडक़ों के निर्माण के संबंध में टेंडर प्राप्त हो चुके हैं और इसके एक हिस्से को 31 मार्च 2017 तक और दूसरे हिस्से को इसी साल  15 सितम्बर तक मरम्मत करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पंजुआणा से सेकपुरिया, फतेहपुरिया, जोधपुरिया से खारियां तक की सडक़ों की विशेष मरम्मत का काम इस साल 15 नवम्बर तक शुरू होने की सम्भावना है और टेंडर मांगे जा चुके हैं। उन्होंने विधायक द्वारा नेजाडेला से मल्लेवाला और बुडाबाणा से कराड कोट तक की सडक़ को अच्छी हालत में बताया। नरवाना के विधायक पिरथी सिंह नम्बरदार द्वारा पूछे गए एक सवाल में जवाब में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि गांव उझाणा में पहले से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौजूद है जिसके चलते सरकार द्वारा राजकीय कन्या उच्च विधायक का दर्जा बढ़ाकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाए जाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। उकलाना के विधायक अनूप धानक द्वारा पूछे गए एक सवाल में जवाब में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि उकलाना के वार्ड-12 में तालाब के स्थान पर पार्क विकसित करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। 

फतेहबाद के विधायक बलवान दौलतपुरिया द्वारा पूछे गए एक सवाल में जवाब में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि मार्केट कमेटी भट्टू कलां के गांव ढांड में फसल खरीद केंद्र को पक्का करने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है और इसे सितम्बर 2017 तक विकसित किए जाने की सम्भावना है। नलवा के विधायक रणबीर गंगवा द्वारा पूछे गए एक सवाल में जवाब में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के विभिन्न पदों पर चयन हेतु प्रार्थना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी है और इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग ने 12731 प्राथमिक शिक्षकों की चयन सूची भी भेजी थी जिनकी नियुक्ति अदालत में मामला विचाराधीन होने और पहचान के दृष्टिगत अभी लम्बित है।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD