Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नैना चौटाला ने टेबल टेनिस विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी प्रदान की

	नैना चौटाला ने टेबल टेनिस विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी प्रदान की
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jun 2016

Last updated on: Jun 29, 2016, 00:00 IST

डबवाली से इनेलो विधायिका नैना सिंह चौटाला ने यहां चंडीगढ़ में टेबल टेनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चल रहे उत्तरी जोन के मुकाबलों में विजेता महिला खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश में अच्छे खिलाडिय़ों की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें विश्वस्तरीय खेल व तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की जरूरत है। यहां चंडीगढ़ में चल रहे मुकाबलों में महिला सिंगल में मोनिका बत्तरा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में सनहोरा डिसूजा को, चिपिया फे्रनाज ने एमवी सफूर्ति कर्नाटक को, के सामनी ने आहिका मुखर्जी को, पूजा सहसब्रा बुद्धे ने पलवी कुंडू को और मधुरिका पटकार ने मौसमी और वेस्ट बंगाल को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। इसके अलावा सूथीरथा मुखर्जी पश्चिम बंगाल ने दिल्ल्ली की गरिमा गोयल को, श्रुति अमरूटे महाराष्ट्र ने निखत बानू को और रीषिया ने माऊमा दास को हराकर महिला सिंगल में प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। 

जूनियर लडक़ों के सेमीफाइनल में मानव ठक्कर ने उत्तरप्रदेश के सार्थक सेठ को, जीत चंद्रा पश्चिम बंगाल ने गुजरात के मनुच शाह को हराकर सेमीफाइनल जीता। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल में मानव ठक्कर ने महाराष्ट्र के अनिरुद्ध मराठे को, सार्थक सेठ ने गुजरात के ईशांत हिंगोरंक को, मनुष शाह ने दिल्ली के यशंस मलिक को और जीत चंद्रा ने झारखण्ड के शिवाजी राव को हराकर जीत हासिल की थी। पुरुषों के सिंगल के दूसरे राउंड में ए अमालराज ने पंकज कुमार को, पश्चिम बंगाल के सौरव शाहा ने तेलंगाना के एस स्नेहित को सगाउता सरकार ने सोमादीप राय को, सुबाजीत साहा ने सुष्मित श्रीराम को, अभिषेक यादव ने हरियाणा के मोहित वर्मा को, दिल्ली के उत्कर्ष गुप्ता ने राजस्थान के सुभम ओजाहा को हराकर दूसरे राउंड में जीत हासिल की।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD