Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नैना चौटाला ने मतदाताओं का जताया आभार, डबवाली में इनेलो का वोट प्रतिशत बढ़ा

शहरी मतदाताओं का पहले से ज्यादा समर्थन मिला इनेलो को-नैना सिंह चौटाला

नैना चौटाला ने मतदाताओं का जताया आभार, डबवाली में इनेलो का वोट प्रतिशत बढ़ा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 24 May 2016

Last updated on: May 24, 2016, 00:00 IST

डबवाली से इनेलो विधायक नैना सिंह चौटाला ने नगर परिषद चुनावों में डबवाली के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग व समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। वह नगर परिषद चुनावों में जीतने वाले पार्षदों को बधाई दी और इस चुनाव में इनेलो समर्थित प्रत्याशियों के मुलाकात कर उनकी हौंसला अफजाई की। विधायक नैना चौटाला ने कहा है कि नगर परिषद चुनावों में डबवाली के मतदाताओं ने संकट के दौर से गुजर रही पार्टी को अपना भरपूर समर्थन व सहयोग दिया और पार्टी के साथ खड़े होकर अपनी प्रतिद्धता जाहिर की। इसके लिए वे हमेशा डबवाली के लोगों का आभारी रहेंगी।नैना सिंह चौटाला ने चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों में पार्टी समर्थित सात प्रत्याशियों को विजय मिली है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में इनेलो समर्थित प्रत्याशियों को सबसे अधिक वोट मिले और पार्टी के वोट बैंक में व़द्धि हुई है। 

उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनावों में कुल 28053 वोट पड़े जिसमें से अकेले इनेलो पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को सर्वाधिक 10523 वोट मिले जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को 9490 वोट तथा बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों को 7254 मत ही मिले। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में इनेलो प्रत्याशियों का मुकाबले अन्य दलों से समर्थित प्रत्याशियों से था और 21 में से सात वाडों पर विजयी हासिल करते हुए पहले स्थान पर रही ओर एक वार्ड को छोडक़र बाकी सभी वार्डों पर इनेलो प्रत्याशी पहले या दूसरे स्थान पर रहे।नैना सिंह चौटाला ने वार्ड नंबर एक, दो, तीन, पांच, आठ, नौ, दस, सोलह, सतरह, उन्नीस, बीस व इक्कीस का दौरा किया और मतदाताओं का आभार जताया। उनके साथ हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, महिला विंग की जिला प्रधान कृष्णा फोगाट, नवनिर्वाचित पार्षद पूजा, विकास कुमार, टेकचंद छाबड़ा, प्रवीन सोनी, मनजीत सिंह, रेखारानी शर्मा, आत्माराम,  हरबंस भिटीवाला, सरदार जगरूप सिंह सक्ताखेड़ा, रणबीर सिंह राणा, जगसीर मांगेआना, ब्लॉक समिति सदस्य रणदीप सिंह मटदादू, राकेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD