Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सरकारी सांठगांठ से सीमेंट के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी :रमेश धवाला

रमेश धवाला
रमेश धवाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (मोनिका शर्मा)

ज्वालामुखी , 24 Apr 2016

Last updated on: Apr 24, 2016, 00:00 IST

पूर्व मंत्री रमेश धवाला आरोप लगाया है कि  प्रदेश में सीमेंट कंपनियों व सरकार के बीच सांठगांठ से प्रदेश में  सीमेंट के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि  मंहगाई पर सरकार ने आखें मूंद ली हैं।धवाला ने कहा कि प्रदेश में कंस्ट्रक्शन का सामान इतना महंगा हो गया है कि लोगों को मकान बनाने मुश्किल हो रहे हैं। कंपनियां लगातार सीमेंट के दाम बढ़ा रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य में प्रति सीमेंट बोरी 300 रुपये से कम है, वहीं हिमाचल में सीमेंट का उत्पादन होने के बावजूद भी लोगों को वहीं सीमेंट 350 और इससे ज्यादा रुपये में बेचा जा रहा है। 

भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल में जब भाजपा सरकार सत्ता में थी तो उस समय उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर मंहगा सीमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे और प्रदेश की जनता से वायदा किया था कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर सीमेंट कंपनियों पर दबाव बनाकर सीमेंट के दाम कम किए जाएंगे। कांग्रेस को सत्ता में आए हुए तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। तब से लेकर अब तक सीमेंट के दाम में 90 से 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2012 तक रेत की ट्रॉली 1000-1200 में उपलब्ध थी, अब यह 3000-3500 रुपये में भी मुश्किल से मिल रही है।

 

Tags: RAMESH DHAWALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD