Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री आजीविका योजना का लाभ उठायें युवा - रमेश धवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News(विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी , 01 Jan 2019

Last updated on: Jan 01, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने आज अपने चुनाव क्षेत्र ज्वालामुखी के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत कथोग और ग्राम पंचायत गुम्मर में लोगों की समस्यायें सुनीं। ग्राम पंचायत कथोग और ग्राम पंचायत गुम्मर पहुंचने पर कथोग पंचायत प्रधान मुनीर मोहन और गुम्मर पंचायत के प्रधान रामलोक धनोटिया ने अपने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला का भव्य स्वागत किया।इस दौरान उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित है और सरकार प्रदेश के विकास को गति देने और जनता को जवाबदेह एवं संवेदनशील शासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं के क्रियान्वयन से लोगों को एक नई दिशा मिल रही है और उनकी जिंदगी में बदलाव आ रहा है।राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना शुरू की है ताकि युवा खुद का व्यवसाय शुरू कर अपनी आजीविका कमा सकें। परंतु हर युवा घर से इतना अमीर नहीं होता है कि वह व्यवसाय शुरू करने का खर्च उठा सकें। परंतु अब युवा मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना के तहत कोई भी बेरोजगार हिमाचली युवा जिसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है अपना व्यवसाय या रोजगार शुरू करने के लिये 30 लाख तक ऋण ले सकता है जिस पर सरकार द्वारा महिलाओं को 30 प्रतिशत और पुरुषों को 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। 

कारोबार शुरू करने के प्रथम वर्ष में ब्याज पर 6 प्रतिशत और द्वितीय व तृतीय वर्ष में 2 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी बेरोजगार युवा जिन के पास व्यापार या व्यवसाय करने का आईडिया है तो वह इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण जिनके घर गिर गए हैं, उन्हें घर बनाने के लिए सरकार दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर सरकार द्वारा चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के कारण मकान को नुकसान होने पर उस परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी कवर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी के दुधारु पशुओं की किसी आपदा के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उस दशा में भी सरकार द्वारा तीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।इसलिए आम आदमी को सिर्फ सजग रहने की जरुरत है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव में हर घर तक पहुंचाएं ताकि हर आदमी इन का लाभ ले सके।उन्होंने पंचायतों में किये जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि ग्राम पंचायत गुम्मर को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों में पंचायतों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करें।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल हमीरपुरी, खण्ड विकास अधिकारी राजीव सूद, सहायक अभियंता प्यारे लाल, कमलकिशोर, उपाध्यक्ष विजय मेहता, जलालदीन, देशराज शर्मा, मुकेश कुमार, रमेश चंद, सुमन शर्मा, नीलम कुमारी, सन्तोष कुमारी और राम प्यारी के साथ इलाके के गणमान्य और सभी विभगों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Ramesh Dhawala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD