Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे की बुराई से दूर रहें विद्यार्थी- रमेश धवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News(विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी , 31 Dec 2018

Last updated on: Dec 31, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष श्री रमेश धवाला ने आज रावमापा भड़ोली कोहला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। समारोह स्थल पहुंचने पर प्रिंसिपल राजेश चौधरी ने अपने पाठशाला सहयोगियों के साथ प्रदेश योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला का भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने भव्य मार्च पास्ट किया और मुख्यातिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दे कर सम्मानित किया। पाठशाला प्रिंसिपल राजेश चौधरी ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अपने संम्बोधन में प्रदेश योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा कि सरकार प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा और ढांचागत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकिता दे रही है जिस से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश में शिक्षा पर बजट का 16 प्रतिशत खर्च कर रही है जोकि पिछले वर्षों से काफी अधिक है। इस से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हो रहे हैं और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद कर रही है। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि उचित मार्गदर्शन के अभाव में अथवा आर्थिक तंगी के कारण किसी भी विद्यार्थी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जेईई मेन, एनईईटी इत्यादि परीक्षाओं तथा अन्य उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश हेतू कोचिंग की आवश्यकता होती है। इसके अलावा महाविद्यालय से निकले हुए छात्रों को रोजगरोपूरक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जरूरत होती है। उन्होंने कहा इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार ने ‘‘मेधा प्रोत्साहन योजना’’ शुरू की है। इसके तहत बच्चों को राज्य में अथवा राज्य से बाहर कोचिंग के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। 

रमेश धवाला ने बच्चों को नशे की बुराई से दूर रहने तथा अन्य बच्चों को भी इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने अध्यापकों से भी बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देने को कहा।इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित कर उन का हौसला बढ़ाया।इससे पूर्व रमेश धवाला ने पाठशाला में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत साढ़े 23 लाख की लागत से बने स्कूल के अतिरिक्त भवन का विधिवत उद्धघाटन कर स्कूल को समर्पित किया।इस के उपरांत प्रदेश योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने ज्यादातर समस्यायों का मौका पर ही निपटारा कर दिया और शेष के लिये संबंधित विभगों को जल्दी निपटने के निर्देश दिये।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल हमीरपुरी, भाजपा उपाध्यक्ष विजय मेहता, महामंत्री जेपी चौधरी, कैप्टन प्रीतम सिंह, हरिसिंह, जसवीर सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, राजीव कुमार, राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता जीएस राणा, सहायक अभियंता नितिन चौधरी, ओमी देवी, बर्फिराम के साथ विद्यार्थियों के अविभावक और कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Ramesh Dhawala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD