Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

हिमाचल विधानसभा प्राक्कलन समिति ने धर्मशाला में की विकास कार्यों की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 Jul 2019

Last updated on: Jul 11, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष रमेश ध्वाला ने धर्मशाला में कांगड़ा जिला में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए।समिति अध्यक्ष रमेश चन्द ध्वाला क साथ समिति सदस्य जगत सिंह नेगी, राजेन्द्र राणा, नरेन्द्र ठाकुर, आशीष बुटेल, सुरेन्द्र शौरी, बैठक में उपस्थित रहे।रमेश ध्वाला ने कहा कि समिति विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर रही है तथा अपनी संस्तुतियां विधानसभा के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजेगी। समिति ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, पर्यटन, विद्युत, वन, परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहरी विकास विभाग तथा धर्मशाला स्मार्ट सिटी से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि नई सड़कें बनाने से पूर्व संबन्धित गांव के लोगों से बैठक करके सहमति ली जाए, ताकि सड़क निर्माण में स्थानीय लोग कोई बाधा उत्पन्न न करें। 

उन्होंने कहा कि सड़क बनाते समय नालियों का निर्माण किया जाए ताकि बारिश के कारण सड़के खराब न हो। उन्होंने विभाग को निर्देश दिये कि सड़को पर चिन्हित ब्लैकस्पॉट को दुरस्त किया जाए, ताकि सड़क के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं पर अकुंश लग सके।उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पुहंचाने के लिए समर्पित प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जरूरी है कि इनका पूरा लाभ पात्र लोगों को मिले।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे फील्ड में जाकर विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण करें ताकि विकास कार्यों को सही मायने में धरातल पर उतारा जा सके।समिति ने कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया एवं उन्हें विश्वास दिलाया कि समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर गहनता से गौर करने के साथ ही निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना तय की जाएगी।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा सहित जिलास्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Ramesh Dhawala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD