Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों की तैयारियों शुरू

ज्वालामुखी में आयोजित की गई बैठक

Listen to this article

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 18 Jul 2019

Last updated on: Jul 18, 2019, 00:00 IST

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 01 अगस्त से 10 अगस्त, 2019 तक आयोजित किये जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी अंकुश शर्मा ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर आज मंदिर न्यास के बैठक कक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला विशेष रूप से उपस्थित थे।उन्होंने मेलों के दौरान साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने तथा मेलों के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अस्थाई शौचालयों की सुविधा उपलब्ध करवाने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंनेे सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल स्त्रोतों की साफ सफाई सुनिश्चित बनाने तथा सभी स्त्रोतों की क्लोरीफिकेशन के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से बाजार में बिकने वाले खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करने का आग्रह करते हुए कहा कि दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से कई बीमारियो के फैलने का अंदेशा बना रहता है।उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, गृह रक्षा, परिवहन, विद्युत, इत्यादि सम्बन्धित विभाग पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को हर सम्भव सहायता एवं सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि मंदिर रोड़ पर ढ़ोल-नगाड़े पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।

उन्होंने स्थानीय व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह नवरात्रों के दौरान स्थानीय प्रशासन, मंदिर समितियों व धार्मिक स्थलों के स्वयंसेवी श्रद्धालुओं को व्यवस्था बनाये रखने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को न भरा जाये। यातायात नियमों का शक्ति से पालन करें ताकि दुर्धटनाओं तथा अनावश्यक जाम से बचा जा सके।उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने सामान तथा बच्चों को अकेले न छोडने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें तथा अपने खान-पान पर विशेष एतियात बरतें ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि मंदिर में दर्शन, पूजा अर्चना अथवा मंदिर परिक्रमा के समय धक्का-मुक्की न करें तथा श्रद्धापूर्वक पंक्तिबद्ध हो कर भक्ति भाव से दर्शन करते हुए व्यवस्था को सचारु बनाने में सहयोग दें। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सचेत करते हुए कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई के समय स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर की व्यवस्था हेतू स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर तहसीलदार जगदीश चन्द शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रधान व्यापार मंडल व विभिन्न धर्मशालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

 

Tags: Ramesh Dhawala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD