Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बरसात में हुए नुकसान की भरपाई को दी जाएगी प्राथमिकता : रमेश ध्वाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 01 Nov 2018

Last updated on: Nov 01, 2018, 00:00 IST

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने कहा कि भारी बरसात के कारण क्षेत्र में सड़को, पानी तथा व्यक्तिगत भवनों के नुकसान की भरपाई को प्राथमिकता दी जाएगी। वे आज ग्राम पंचायत कोपड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे छोटे से छोटे नुकसान की भरपाई मनरेगा के तहत करें ताकि जनता को तुरन्त राहत मिल सके।ध्वाला ने लोगों को आश्वासन दिया कि कोपड़ा में बस समस्या का समाधान तथा संस्थानों व कार्यालयों में रिक्त चल रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से प्रदेश के लिए कई करोड़ों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं और इन्हें जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है।ध्वाला ने कहा कि गरीब और कमजोर लोगों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से घटाककर 70 वर्ष किया गया है। सरकार समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि विकास के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

ध्वाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम लोगों के कल्याणार्थ कई नई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना, नई राहें-नई मंजिलें, मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केन्द्र, सौर सिंचाई योजना, जल से कृषि को बल, हिमाचल पुष्प क्रान्ति योजना, मुख्यमंत्री मधु विकास योजना, स्वास्थ्य में सहभागिता योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष, मुख्यमंत्री लोक भवन तथा प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान जैसी अनेकों योजनाएं शुरू करने की हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से इन योजनाओं की पूरी जानकारी लें तथा इनका लाभ उठाएं।इस अवसर पर धवाला ने कोपड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष चमन पण्डीर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल हमीरपुरी, उपाध्यक्ष विमल चौधरी, नगर ज्वालामुखी अध्यक्ष राम स्वरुप शास्त्री ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

 

Tags: Ramesh Dhawala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD