Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिलाएं शिक्षित व आत्मनिर्भर होंगी तो समाज उनका रूतबा बढ़ेगा : नैना सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 02 Apr 2016

Last updated on: Apr 02, 2016, 00:00 IST

यदि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो समाज में न केवल उनका रूतबा बढ़ेगा बल्कि वे अपने परिवारको आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आगे आएं। यह आह्वान डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने किया। वे आज गांव डबवाली में सिलाई सेंटर का उदघाटन करने के बाद उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी। इनेलो विधायक ने अपने निजी कोष से सिलाई सेंटर में 9 मशीनें उपलब्ध करवाई। इसके अलावा गांव आज जरूरतमंद परिवारों को एसजीपीसी के सौजन्य से सात परिवारों को 20-20 हजार के चैक भी वितरित किए।नैना चौटाला ने कहा कि महिलाओं की उन्नति के लिए  एक ओर जहां शिक्षित होना जरूरी हैं वहीं दूसरी ओर आत्मनिर्भरता उनके परिवार के उन्नति के द्वार खोलती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे कार्य जैसे सिलाई, बुनाई, ब्यूटीशियन, जैसे कार्यों का प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का रोजगार बेहतर ढंग से चला सकती हैं।  

इनेलो विधायक ने अबूबशहर में जलनिकासी के लिए पाईपलाइन का उदघाटन भी किया। एसजीपीसी के सदस्य जगसीर सिंह मांगेआना ने बताया कि आज गांव मांगेआना में नाजर सिंह, गुरचरण सिंह व गुरमीत को शादी के लिए, देसूजोधा वासी तिगाणा सिंह, गंगा वासी गुरजीत सिंह को इलाज के लिए आर्थिक मदद, पन्नीवाला रूलदू वासी जसप्रीत को आर्थिक मदद व मांगेआना वासी गगनज्योत को पढ़ाई के लिए 20-20 हजार रूपये के चैक प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला प्रधान डा. सीताराम, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, कुलदीप जम्मू, टेकचंद छाबड़ा, दर्शना देवी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।स्वर्णकार पीडि़त परिवार को दिया आर्थिक मदद का भरोसा : विधायक नैना सिंह चौटाला स्वर्णकार जगदीश सोनी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके डबवाली स्थित निवास स्थान पर गई।  इनेलो विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और विश्वास दिलवाया कि इनेलो पूरी तरह से पीडि़त परिवार के साथ है। उन्होंने जगदीश के परिजनों की आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया और कहा कि वह उनकी हर संभव मदद करेंगी। इससे पहले नैना चौटाला स्वर्णकारों के धरना स्थल पर गई और अपना पूर्ण समर्थन स्वर्णकारों को दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत आगे आकर स्वर्णकारों की मांगो को मानना चाहिए। 

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD