Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नैना चौटाला ने सरकार से डबवाली अग्रिकांड पीडि़तों की आर्थिक मदद व रोजगार देने की मांग उठाई

नैना चौटाला ने सरकार से डबवाली अग्रिकांड पीडि़तों की आर्थिक मदद व रोजगार देने की मांग उठाई
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2016

Last updated on: Mar 30, 2016, 00:00 IST

डबवाली की विधायिका नैना सिंह चौटाला ने आज डबवाली अग्रिकांड पीडि़तों के प्रतिनिधि मंडल के साथ हादसे के शिकार लोगों की मदद को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। उन्होंने डबवाली अग्रिकांड का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पीडि़तों की मदद का भरोसा दिलाया।विधायक नैना सिंह चौटाला आज दोपहर पीडि़तों के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष रखा। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि करीब 20 वर्ष बाद भी अग्रिकांड के शिकार हुए लोग पूरी तरह से इस हादसे से उबर नहीं पाए और उन्हें आज इलाज व आर्थिक मदद की दरकार है। 

नैना सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली कांड विश्व का भीषणतम अग्रिकांड था और इनमें स्कूली बच्चों सहित चार सौ से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 200 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्होंने पीडि़तों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए सरकार से मांग की कि घायलों को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जाए और उन्हें सरकारी रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा कि अग्रिकांड के शिकार लोग के इलाज में काफी खर्च आ रहा है और वे इसका खर्च वहन करने में समक्ष नहीं है लिहाजा सरकार उनके इलाज के लिए आगे आए।यहां बता दें कि विधायक नैना सिंह चौटाला ने अग्रिकांड का शिकार हुए सुमन कौशल को गोद लिया हुआ और वे उनके इलाज व पढ़ाई का खर्च स्वयं वहन करेंगी। नैना सिंह चौटाला ने सुमन के इलाज के लिए दिल्ली के सफदरगंज, सर गंगाराम व एम्स अस्पताल में ले जाकर चिकित्सकों से मिल चुकी हैं और उसके इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD