Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा अंग्रेजों की बांटो और राज करो नीति अपना रही : हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 07 Jan 2016

Last updated on: Jan 07, 2016, 00:00 IST

गुजरात में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की अगुआई कर रहे हार्दिक पटेल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राजनैतिक फायदे के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के बीच अंग्रेजों की बांटो और राज करो नीति पर अमल करते हुए संघर्ष करा रही है। जेल में बंद हार्दिक पटेल ने गुरुवार को गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को भेजे पत्र में यह बात लिखी है।पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के 22 वर्षीय नेता ने अपने समुदाय को लिखे एक अन्य पत्र में उनकी रिहाई के लिए किए जा रहे आमरण अनशन को खत्म करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में हार्दिक ने लिखा है कि उनकी लड़ाई केवल नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की नहीं है। बल्कि, पुरुषों और महिलाओं के बीच और अमीरों और गरीबों के बीच भेदभाव को मिटाना भी है।देशद्रोह के आरोपी हार्दिक ने कहा कि गुजरात में बीते दो दशकों में भाजपा को आगे बढ़ाने में पटेल समुदाय ने कई बलिदान दिए। लेकिन, आज 2002 के दंगे के बाद समुदाय के कम से कम 80 लोग जेल में हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें हाल में मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की इस टिप्पणी से हैरानी हुई कि आंदोलन करने वाले पटेल स्वार्थी हैं।

उन्होंने लिखा है, "भाजपा ने पटेलों का पैसा और वोट सत्ता में आने के लिए लिया। सत्ता में आने के बाद इसी पार्टी ने 10 पटेल युवाओं को मार डाला और सैकड़ों को जेल में डाल दिया। इस भ्रम में मत रहिएगा कि आप (आनंदीबेन) लंबे समय तक सत्ता में रहेंगी।"उन्होंने लिखा है, "भाजपा आज भी हिंदू-मुसलमान के बीच और सवर्ण व अन्य जातियों के बीच के झगड़ों से ऊपर नहीं उठ सकी है। "पत्र में हार्दिक ने इन बातों को लिखने के साथ ही कहा है कि आरक्षण के लिए आंदोलन में उनसे हो सकता है कि गलती हुई हो और इसके लिए वह (आनंदीबेन) उन्हें माफ कर दें।

उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन गरीबी और बेरोजगारी के खिलाफ एक प्रतिक्रिया था। उन्होंने लिखा, "हजारों लोगों को गुजरात में खाना नहीं मिलता। किसान खुदकुशी पर मजबूर हो रहे हैं। उच्च शिक्षा बेहद महंगी हो गई है। पटेल युवाओं का आंदोलन इन सबके खिलाफ था।"हार्दिक ने लिखा है कि हालांकि आनंदीबेन खुद पटेल हैं लेकिन उन्होंने पटेल युवाओं के खिलाफ पुलिस को लगा दिया। हार्दिक ने लिखा, "वह (आनंदीबेन) पटेल नहीं हैं।"इस बीच, आनंदीबेन पटेल ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और पटेल नेताओं के साथ बैठक की है। कोशिश हो रही है कि जेल में बंद पटेल युवकों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं।

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD