हार्दिक पटेल के बाद कपिल सिब्बल ने भी छोड़ी कांग्रेस, बोले- मैं आजाद आवाज बनना चाहता था

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हार्दिक पटेल के बाद कपिल सिब्बल ने भी छोड़ी कांग्रेस, बोले- मैं आजाद आवाज बनना चाहता था

Kapil Sibal, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Hardik Patel
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस के बुरे दिन कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस को एक के एक झटके लग रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। सिब्बल ने आज यानी बुधवार को खुलासा किया कि वह निर्दलीय के तौर पर राज्यसभा जाएंगे और सपा उनका समर्थन करेगी।  आपकी जानकारी के लिए बात दें कि  समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव और जावेद अली खान राज्यसभा जाएंगे। इसके बाद कपिल सिब्बल ने ये भी साफ कर दिया कि अब वह कांग्रेस के नेता नहीं रहे। उन्होंने 16 मई को ही अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को सौंप दिया था। 

कांग्रेस के जी-23 के प्रमुख बागी रहे सिब्बल ने बड़ी खामोशी के साथ कांग्रेस छोड़ दी। सिब्बल ने कांग्रेस छोड़ने का आज खुद ऐलान किया। सिब्बल ने कहा कि संसद में एक स्वतंत्र आवाज होना महत्वपूर्ण है।अगर एक स्वतंत्र आवाज बोलती है तो लोग मानेंगे कि यह किसी राजनीतिक दल से नहीं है। कांग्रेस से इस्तीफा देकर अब सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा है. बुधवार को लखनऊ में सिब्बल ने अपना नामांकन भरा। बता दें कि कपिल सिब्बल, कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, 23 असंतुष्ट नेताओं के समूह के "जी-23" का हिस्सा थे, जिन्होंने पार्टी के नेतृत्व और संगठन को पूरी तरह से बदलने का आह्वान किया था। सिब्बल ने हाल ही में गांधी परिवार को नेतृत्व पर भी सवाल उठाए थे। जिसके बाद वो काफी चर्चा में रहे थे।

कपिल सिब्बल ने समर्थन के लिए आजम खान का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने खुद साफ किया कि वह सपा में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है। सिब्बल ने कहा - मुझे खुशी है कि मैं राज्यसभा का निर्दलीय उम्मीदवार बनने जा रहा हूं। मैं हमेशा इस देश में स्वतंत्र आवाज बनना चाहता था। मुझे खुशी है कि अखिलेश यादव ने इसे समझा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूकपिल सिब्बल ने हाल ही में लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।  सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का प्रतिनिधित्व किया था। आजम खान को दो साल जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं अगले महीने राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल होंगी।

 

Tags: Kapil Sibal , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD