हार्दिक BJP में शामिल, कहा- मोदी का सिपाही बनकर काम करूंगा, लोग बोले- इसे थूक कर चाटना कहते हैं

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

हार्दिक BJP में शामिल, कहा- मोदी का सिपाही बनकर काम करूंगा, लोग बोले- इसे थूक कर चाटना कहते हैं

Hardik Patel, Hardik Patel Joins BJP,  Hardik Patel Party, BJP, Bharatiya Janata Party, Hardik Joins BJP, Hardik Patel New Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने BJP ज्वॉइन कर ली है। हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले ये बयान दिया था कि वो भाजपा में शामिल नहीं होंगे। लेकिन आज अचानक  हार्दिक पटेल  ने अपनी बात से यू-टर्न मारा और भाजपा में शामिल होने बात कही। बीजेपी ज्वाइन करने से पहले हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा कि वह PM मोदी छोटे से सिपाही बनकर BJP में काम करेंगे। उनको प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पाटिल और नितिन पटेल के अलावा बाकी कोई सीनियर लीडर मौजूद नहीं दिखा। हार्दिक ने पहले गौ पूजा की और फिर बीजेपी में शामिल हो गए।

हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा- राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा। हार्दिक पटेल ने पिछले ही महीने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। उनको गुजरात प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. लेकिन हार्दिक का आरोप था कि उनको काम की आजादी और अधिकार नहीं थे। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर भी सवाल उठाए थे। हार्दिक का भाजपा में शामिल होने वाला ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। 

एक यूजर ने लिखा- जूती बनकर आगे बढ़ने को तैयार हार्दिक-

हमारे यहां इसे कहते हैं थूक कर चाटना-

कांग्रेस पर किए थे जुबानी वार-

कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद हार्दिक पटेल ने जुबानी हमला था। ट्वीट कर हार्दिक पटेल ने लिखा था- मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं ? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत ? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।

हार्दिक पटेल यहीं नहीं रुके तुरंत उन्होंने दूसरा ट्वीट किया जिसमें लिखा- मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं। आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं..!

बीजेपी की खुलकर की थी तरीफ-

कांग्रेस छोड़ने के बाद हार्दिक पटेल ने एक इंटरव्यू में बीजेपी की खूब तारीफ की थी। हार्दिक ने कहा था कि विकल्प हमेशा मौजूद होता है और मुझे भी फ्यूचर देखना है। बीजेपी ने कश्मीर से 370 हटाई और राम मंदिर बनवा रहे हैं। बीजेपी के सारे कदम सराहनीय है। जो अच्छा काम करेगा हम उसकी हमेशा तारीफ करेंगे। हार्दिक के इस बयान के बाद से ही कयास लग रहे थे कि हार्दिक भाजपा ज्वॉइन करने वाले हैं। लेकिन उन्होंने कभी खुल कर इस बात को नहीं स्वीकारा।

 

Tags: Hardik Patel , Hardik Patel Joins BJP , Hardik Patel Party , BJP , Bharatiya Janata Party , Hardik Joins BJP , Hardik Patel New Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD