हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ी, बोले- जब देश संकट में था, कांग्रेस के बड़े नेता विदेश घूम रहे थे

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ी, बोले- जब देश संकट में था, कांग्रेस के बड़े नेता विदेश घूम रहे थे

Hardik Patel, Working President of Gujarat Pradesh Congress Committee, Gujarat Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुजरात , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

गुजरात की राजनीति में कुछ समय से जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे वो आज सच साबित हो गए। कांग्रेस को बड़ा घटका लगा है।  गुजरात के बड़े पाटिदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को एक लंबा चौड़ा पत्र भी लिखा है और साथ ही अपने इस्तीफ की घोषणा भी की। अपने इस पत्र में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम तो लिया नहीं लेकिन इशारा उनका राहुल की ओर ही था। हार्दिक ने साफ शब्दों में लिखा है कि जब देश संकट में था, कांग्रेस को नेतृत्व की जरूरत थी, तब हमारे नेता विदेश में थे।

हार्दिक ने पत्र में लिखा- अयोध्या में भगवान राम का मंदिर हो, नागरिकता कानून-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या जीएसटी लागू करने का फैसला, देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसमें सिर्फ बाधा बनने का काम करती रही। भारत देश हो, गुजरात हो या मेरा पटेल समाज, हर मुद्दे पर कांग्रेस का स्टैंड सिर्फ केंद्र सरकार का विरोध तक सीमित रहा। कांग्रेस को लगभग देश के हर राज्य की जनता ने रिजेक्ट इसलिए किया, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व जनता के समक्ष एक रोडमैप प्रस्तुत नहीं कर पाया। उन्होंने जनता के मुद्दों को दरकिनार किया।

हार्दिक आगे लिखते हैं- कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में किसी मुद्दे के प्रति गंभीरता की कमी एक बड़ा मुद्दा है। मैं जब भी पार्टी के नेतृत्व से मिला तो लगा कि उनका ध्यान गुजरात की जनता की समस्याओं से सुनने से ज्यादा अपने मोबाइल और बाकी चीजों पर रहा। जब भी देश संकट में था, अथवा कांग्रेस को नेतृत्व की जरूरत थी, तो हमारे नेता विदेश में थे। शीर्ष नेतृत्व का बर्ताव जनता के प्रति ऐसा है कि गुजरात और गुजरात के लोगों से उन्हें नफरत हो।  दुख होता है, जब हम जैसे कार्यकर्ता अपने खर्चे पर दिन में 500-600 किमी तक की यात्रा करते हैं, जनता के बीच जाते हैं और फिर देखते हैं कि गुजरात के बड़े नेता जनता के मुद्दों से दूर सिर्फ इस पर ध्यान देते हैं कि दिल्ली से आए नेता को उनका चिकन सैंडविच समय पर मिला या नहीं। 

मुझे अफसोस है कि कांग्रेस पार्टी गुजरात के लिए कुछ नहीं करना चाहती। इसलिए जब मैं गुजरात के लिए कुछ करना चाहता हूं, तो मेरा तिरस्कार होता रहा। आज मैं बड़ी हिम्मत से पार्टी और पद से इस्तीफा देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले हार्दिक पटेल ने भाजपा सरकार की खूब तरीफ की थी। उन्होंने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की भी तारीफ की। उसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं हार्दिक पटेल बीजेपी ज्वॉइन तो नहीं कर रहे। अभी ये कहना तो जल्दबाजी है कि हार्दिक कौन सी पार्टी ज्वॉइन करेंगे लेकिन कांग्रेस छोड़कर उन्होंने पुराने कयासों को सही साबित कर दिया और नए कयासों को हवा दे दी।

 

Tags: Hardik Patel , Working President of Gujarat Pradesh Congress Committee , Gujarat Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD