Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस से खफा हार्दिक पटेल.. बोले- हम राम भक्त हैं, कश्मीर से 370 हटाकर BJP ने अच्छा काम किया

इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा कि बीजेपी ने कश्मीर से 370 हटाई और राम मंदिर बनवा रहे हैं। बीजेपी के सारे कदम सराहनीय है। जो अच्छा काम करेगा हम उसकी हमेशा तारीफ करेंगे।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुजरात , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

गुजरात में 2022 के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले का माहौल कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। जी हां ये हम नहीं कह रहे। गुजरात का माहौल कह रहा है। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल  के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। हार्दिक पटेल ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी की तारीफ की है। हार्दिक ने कहा कि विकल्प हमेशा मौजूद होता है और मुझे भी फ्यूचर देखना है। हार्दिक ने कहा कि बीजेपी ने कश्मीर से 370 हटाई और राम मंदिर बनवा रहे हैं। बीजेपी के सारे कदम सराहनीय है। जो अच्छा काम करेगा हम उसकी हमेशा तारीफ करेंगे।

हार्दिक के इस इंटरव्यू के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़कर BJP में जाएंगे? हार्दिक पटेल ने इंटरव्यू में कहा कि हमारे पास कई विकल्प हैं। अभी मेरी उम्र सिर्फ 28 साल है। विपक्ष में रहते हुए जो आंदोलन किया वह मेरा कर्तव्य था। भविष्य में जब भी चुना जाऊंगा तो गुजरात का डेवलपमेंट ही मेरा लक्ष्य होगा। बीजेपी के नेतृत्व में फैसले लेने की क्षमता है।

बीजेपी के ये सारे कदम सराहनीय हैं। अगर कोई अच्छा काम हो रहा हो तो उसकी तारीफ करनी चाहिए। मैं ये भी कहना चाहता हूं कि ये सारी बातें सत्ता के मोह में नहीं कह रहा हूं। बीजेपी ऐसी पार्टी है जो संगठन पर काफी काम करती है। 

इसी बीच हार्दिक से जब पूछा गया क‍ि क्‍या आप कांग्रेस से नाराज हैं? इस पर उन्‍होंने कहा क‍ि मैं नाराज नहीं हूं। लेकिन जब कोई मामला हो तो हमें खुलकर बोलना चाहिए। जब आपकी बात डीएसपी नहीं सुनेगा तो जाह‍िर सी बात है क‍ि आप एसपी के पास जाएंगे। प्रदेश नेतृत्‍व ने मेरी बात ही नहीं सुनी। मैंने अपनी बात केसी वेणुगोपाल के सामने रख दी है। हार्दिक ने आगे कहा क‍ि राजस्‍थान में सचिन पायलट ने अच्‍छा काम किया। लेकिन उनके साथ भेदभाव हुआ। गुजरात में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। पार्टी राज्यों में युवाओं को पूरा मौका नहीं दे रही है, जितना मौका उन्हें मिलना चाहिए। ये सही बात नहीं है।

हार्दिक पटेल यहीं नहीं रुके, उन्होंने खुद को रामभक्त बताते हुए कहा है कि हिंदू होने पर उन्हें गर्व है। हार्दिक के इस इंटरव्यू के बाद बीजेपी भी उनकी तारीफ कर रही है। इस बीच गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने हार्दिक की प्रशंसा की है। पाटिल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के साथ पूरा देश है और लोग बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं। ये अच्छी बात है कि हार्दिक पटेल ने जनता के बीच अपनी राय रखी है। सभी को अपनी राय रखनी चाहिए। ज्यादातर लोग डरते हैं और कुछ बोल देते हैं। हार्दिक की ये बात अच्छी है। 

 

Tags: hardik patel , congress , bjp , interview , gujrat , kashmir , ram mandir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD