हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से पूछा- भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं? हिंदुओं से नफरत क्यों?

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से पूछा- भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं? हिंदुओं से नफरत क्यों?

Hardik Patel , Working President of Gujarat Pradesh Congress Committee , Gujarat Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

पार्टी छोड़ने के बाद हार्दिक पटेल ने एक बार फिर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। ट्वीट कर हार्दिक पटेल ने लिखा- मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं ? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत ? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।

हार्दिक पटेल यहीं नहीं रुके तुरंत उन्होंने दूसरा ट्वीट किया जिसमें लिखा- मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं। आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं..!

आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उसके बाद से वो लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। अपने खत में उन्‍होंने लिखा था कि देश का युवा एक मजबूत नेतृत्‍व चाहता है, लेकिन बीते तीन वर्षों में पार्टी केवल विरोध की ही राजनीति कर रही है, जो कि गलत है। उन्‍होंने कहा है कि देशवासियों को विरोध की राजनीति नहीं, बल्कि एक विकल्‍प की दरकार है जो देश को आगे ले जाने की क्षमता रखता हो।

उन्‍होंने केंद्र की भाजपा सरकार के समर्थन में भी काफी कुछ कहा है।हार्दिक पटेल ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने से लेकर राम मंदिर बनने तक मोदी सरकार की तारीफ भी की थी। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस छोड़ने के बाद हार्दिक बीजेपी का हाथ थामने वाले हैं। लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं। लेकिन कांग्रेस पर उनके वार जारी है। हार्दिक ने साफ शब्दों में कहा था कि कांग्रेस का नेतृत्व ही ठीक नहीं है इसलिए पूरे देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

 

Tags: Hardik Patel , Working President of Gujarat Pradesh Congress Committee , Gujarat Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD