Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रतिया में हैपेटाईटिस सी के ईलाज को लेकर संसद में उठायेगें आवाज: चरणजीत सिंह रोड़ी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रतिया , 18 Jul 2015

Last updated on: Jul 18, 2015, 00:00 IST

हरियाणा सरकार के आश्वासनों के बाद भी हैपेटाईटिस सी का ईलाज रतिया में शुरू न हो पाने पर अब इनेलो इस मुद्दे को लोकसभा में जोर-शोर से उठाएगी और रतिया में हैपेटाईटिस सी के मुफ्त ईलाज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। यह बात सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने शनिवार को रतिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस अवसर पर रतिया के विधायक रविंद्र बलियाला, हरबंस खन्ना, राज कुमार मितल, जेके अग्रवाल, रमेश लाली, जोगिंद्र तनेजा, देसराज बूटा, निजी सचिव गुरमेल सिंह, सतीश सरदाना, गुरलाल सिंह, बगीचा सिंह, पूर्ण सिंह आदि भी उपस्थित थे। सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व वर्तमान सरकार ने भी रतिया में हैपेटाईटिस सी का मुफ्त ईलाज करने की कई बाद घोषणा की थी। लेकिन दोनों सरकारों ने इस घोषणा को सिरे नहीं चढ़ाया। जिस कारण गरीब लोगों को ईलाज के लिए रोहतक धक्के खाने पड़ रहे है। लेकिन अब इनेलो संसद में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठायेगी और रतिया में ही मुफ्त ईलाज करवाने की मांग की जाएगी। सांसद ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है। सांसद ने बताया कि संसद के वर्तमान सत्र में गौरखधाम एक्सप्रैस को हिसार से बढ़ाकर सिरसा तक करने, डबवाली में ओवरब्रिज बनवाने, ऐलनाबाद में अंडरब्रिज बनाने के मुद्दो को भी उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को दौरा कर लोगों की समस्या सुनेगें।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD