Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेरे दादा, परदादा ने करवाया था कलायत का विकास: अर्जुन चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल/कलायत , 06 May 2019

Last updated on: May 06, 2019, 00:00 IST

इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने कहा कि मेरे दादा व परदादा ने ही कलायत का विकास करवाया था। इसके बाद दस साल यहां कांग्रेस की ओर 5 साल भाजपा की सरकार रही। कलायत शहर तो क्या किसी गांव की ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। कई गांवों में यहां पीने का पानी नहीं हैं। कई जगह सडक़ों की हालत खराब है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कलायत पूरी तरह से पिछड़ा हुआ है। यहां के बच्चों को हाईकोर्ट में जाकर शिक्षा सेवाएं मांगनी पड़ती हैं। इसके बावजूद बालू जैसे बड़े गांव में स्कूलों में अध्यापक तो अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। एक सरकारी कॉलेज बनाने का ऐलान किया था। आज तक वह भी ठीक ढंग से चालू नहीं हो पाया। बच्चों को स्कूली व उच्च शिक्षा के लिए कैथल व जींद और नरवाना तक धक्के खाने पड़ते हैं। पेयजल के लिए संकट बना हुआ है।चौटाला आज कलायत, बाता, नरवलगढ़, ब्राह्मणीवाला, चंदाना, नरड़, सेगा, हरसौला, सिसमौर, सिसला, खेड़ी शेररू, जाखौली, राजौंद, बीरबागड़, रोहेड़ा, किठाना व खेड़ी संदल गांवों में ग्रामीणों से अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे थे।युवा नेता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का जुमलेबाजी के अलावा जमीनी हकीकत की ओर कोई ध्यान नहीं हैं। मेरी गांव की बहन-बेटियों को बसों के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकतर बेटियों की पढ़ाई तो केवल इसीलिए बंद हो जाती है कि उनके गांव के आस-पास शिक्षा की सुविधा नहीं हैं। दूसरे शहरों में आने-जाने के लिए उन्हें बसें नहीं मिलती। ऐसे में सरकार हवाई सपने जरूर दिखा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत पर बेटियों के लिए जीवन मुश्किल बना दिया गया है। बेटियां घर पर ही रहने को मजबूर हैं। जबकि यदि बेटियों को पढ़ाने का सरकार नारा देती है तो सरकार को बेटियों की पढ़ाई की भी व्यवस्था करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इनेलो ही लोगों की जमीनी स्तर की पीड़ा समझती है। मेरे दादा के कई साथी आज भी उनका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आम आदमी व जजपा जैसी पार्टियां उन्हें बाहर नहीं आने दे रही। लेकिन उनका दावा है कि एक दिन चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जेल से बाहर आएंगे और पूरे प्रदेश के साथियों के साथ मिलकर इस प्रदेश को भाजपा के मकडज़ाल से मुक्ति दिलवाएंगे।अर्जुन चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी देश का हमेशा शोषण किया है। कांगे्रस में लोग घोटालों से तंग थे, भाजपा में जुमलों से तंग है। भाजपा द्वारा किया गया एक भी वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे हालात में जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। वे सांसद बनने के बाद पूरे क्षेत्र में पेयजल, सडक़, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी योजनाओं को क्रियान्वित कर लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का जगह-जगह विरोध हो रहा है। भाजपा के नेताओं का जो विरोध हो रहा है, उससे स्पष्ट है कि पांच साल में इन्होंने किसानों, व्यापारियों के कोई काम नहीं किए। इसीलिए इनका विरोध हो रहा है। इन्होंने अपने चुनावी वायदे में कोई ढंग का वायदा नहीं किया। पूर्व में किए गए पांच साल के वायदे भी पूरे नहीं किए। आज भाजपा का जगह-जगह विरोध इसी कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जुमलेबाजी में व्यस्त हैं। इसीलिए अब इनेलो का समय है। इनेलो लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटों पर विजयी होगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार आएगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे चश्मे के निशान के सामने का बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएं।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD