Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जजपा को छोड़ सैकड़ों ने थामा इनेलो का दामन

सिरसला और थानेसर शहर मे कांता चौटाला ने इनेलो प्रत्याशी के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

थानेसर , 06 May 2019

Last updated on: May 06, 2019, 00:00 IST

इनेलो को उस वक्त भारी सफलता मिली जब अर्जुन चौटाला की माता श्रीमती कांता चौटाला और अशोक अरोड़ा की उपस्थिति मे गांव सिरसला, बाहरी और शांति नगर के सैकड़ों जजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोडक़र इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। गांव सिरसला मे नैब सिंह, नरसिंह, जिले सिंह, शैलेंद्र, शेर सिंह, गुरदयाल सिंह, जसवंत सिंह, शांति नगर में वेणु शर्मा, बाहरी निवासी पंकज शर्मा, कर्मजीत, अविनाश, रजत, शिवा, महेंद्र, मुकेश और हन्नी ने जजपा का अलविदा कहकर इनेलो का दामन थामने की घोषणा करते हुए पार्टी प्रत्याशी अर्जुन चौटाला को विजयी करवाने का आश्वासन दिया। कांता चौटाला ने थानेसर शहर के बाजारों में भी महिलाओं के साथ मिलकर लोगों से अर्जुन चौटाला के समर्थन में वोट मांगे।पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए इनेलो नेत्री ने कहा कि अर्जुन मेरा नहीं अब कुरुक्षेत्र की जनता का बेटा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 12 मई को ऐनक का बटन दबाकर अर्जुन चौटाला को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। कांता चौटाला ने विश्वास दिलाया कि अर्जुन कुरुक्षेत्र हलके की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा और जनता के आशीर्वाद से संसद मे पहुंचकर कुरुक्षेत्र हलके की समस्यओं की आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल का इस इलाके के साथ गहरा रिश्ता रहा है और उसके बाद इस हलके की जनता ने चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अपना समर्थन दिया और संकट की घड़ी में भी कुरुक्षेत्र की जनता इनेलो के साथ खड़ी है। 

इस हलके की जनता के साथ उनके परिवार का राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है।इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी पार्टी मे शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि जो लोग बहकावे में आकर दूसरे दल में चले गए थे अब उन सबके पार्टी में आने से इनेलो ओर अधिक मजबूत होगी। अरोड़ा ने कहा कि अर्जुन चौटाला चौधरी देवीलाल का पड़पोता है और चौ. देवीलाल ने इस हलके की जनता को अपना परिवार समझा था। अब उसी पारिवारिक रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अर्जुन चौटाला चुनाव मैदान मे उतरा है। उन्होंने भी अर्जुन चौटाला को आशीर्वाद देने की अपील की।इधर, पेहवा में भी इनेलो प्रत्यासी अर्जुन सिंह चौटाला के पक्ष में किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी वर्ग ने भी आस्था जताई। आज हलका पिहोवा के गांव मैसी माजरा से चौ शेर सिंह, चौ मेहर सिंह, चौ मोहन सिंह, नरेश कुमार, रमेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, गौरव, आशीष कुमार, चंद्रमणि, राहुल, सन्नी, शौट्री आदि बुजुर्ग व युवाओं ने अपनी आस्था इनेलो में जाहिर करते हुए अर्जुन चौटाला को समर्थन दिया, अर्जुन चौटाला ने सभी का सम्मान करते हुए पार्टी प्रतीक हरा पटका पहना कर उनका स्वागत किया, बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया युवाओं को गले लगाया।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD