Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवा हूं युवाओं की समस्याओं को जानता हूं, युवाओं के लिए रोजगार की प्राथमिकता होगी: अर्जुन चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिहोवा , 01 May 2019

Last updated on: May 01, 2019, 00:00 IST

लोकसभा कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्यासी अर्जुन चौटाला ने कहा कि मैं युवा हूं और युवाओं की समस्याओं से परिचित हूं, कुरुक्षेत्र की जनता ने अगर अपना आशीर्वाद देकर मुझे लोकसभा में जाने का मौका दिया तो युवाओं की समस्याओं और उन्हें रोजगार दिलवाने को प्राथमिकता से लिया जाएगा। उन्होंने आज पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के गांव थांदड़ों, शेरगढ़, मटाडों, तंगौली, जख्वाला, ट्यूकर, कलसा, मोहन पुर, बाखली, कराह साहब, लंच इस्हाक आदि दर्जनों गांवों में चुनावी जनसभाएं कर वोट की अपील की। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा वे जन समश्याओ के साथ साथ कुरुक्षेत्र की जनता से रिश्ते बनाने भी आएं हैं। कुरुक्षेत्र की जनता ने पूर्व में भी जननायक चौ देवी लाल को बहुत सम्मान दिया फिर उनके दादा चौ ओम प्रकाश चौटाला को सम्मान देने का कार्य किया अब वे भी अपने बुजुर्गों के रास्ते पर चलते हुए कुरुक्षेत्र की जनता का दिल जीतने का कार्य करेंगे, यहां की जनता के बीच मे रहकर उनके दुख सुख में शामिल होते रहेंगे, जनता ने सांसद में भेजा तो लोकसभा क्षेत्र वासियों की आवाज को संसद में उठाने का कार्य करेंगे । इस मौके पर युवा नेता गगनजोत सिंह संधू ने कहा पिहोवा की जनता ने हमेशा जननायक चौ देवी लाल की नीतियों से जुडक़र इनेलो को समर्थन किया है, उनके पिता स्वर्गीय सरदार जसविन्द्र सिंह संधू को चार चार बार जीताकर विधानसभा में भेजने का कार्य किया। सरकार में मंत्री पद पर रहते या विपक्ष में रहते उन्होंने हमेशा हलका पिहोवा ही नहीं पूरे प्रदेश भर के किसान, कमेरा, गरीब, मजदूर की सबसे अग्रिम पंक्ति में रहते हुए आवाज बनने का कार्य किया।

नैना पर भारी पड़ रही हैं सुनैना चौटाला 

जननायक चौ देवी लाल जी की राजनैतिक विरासत को जहां परिवार की एक बहू तोडऩे के असफल प्रयास में है वहीं एक बहू जननायक चौधरी देवी लाल की वर्षों की कड़ी मेहनत से तिनका-तिनका जोडक़र बनाये आशियाने को दिन भर तपती धूप में गांव-गांव जाकर जोडऩे के लिए प्रयासरत हैं, सुनैना जहां भी पहुंचती हैं, आशीर्वाद के लिए बुजुर्गों के हजारों हाथ सर पुचकारने के लिए उमड़ पड़ते हैं, एक-एक वोट ऐनक के निशान पर लगाकर इनेलो प्रत्यासी अर्जुन चौटाला को जिताने का आश्वाशन दे रहे हैं ।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD