बधाई हो: हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला ने 87 की उम्र में पास की 10वीं और 12वीं कक्षा

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बधाई हो: हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला ने 87 की उम्र में पास की 10वीं और 12वीं कक्षा

Om Parkash Chautala, Former Haryana Chief Minister, INLO, Haryana, Om Parkash Chautala Birthday
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरियाणा , 10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

भारत में कुछ भी हो सकता है। जी हां हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 87 की उम्र में 10वीं और 12वीं कक्षा पास कर ली है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने आज चौटाला को 10वीं और 12वीं  की मार्कशीट सौंपी। इनेलो सुप्रीमो आम प्रकार चौटाला सोमवार को सर्वसमाज द्वारा मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे। भिवानी पहुंचने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बड़े सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट सौंपी।इनेलो सुप्रीमो ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी लेकिन किन्हीं कारणों से अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे, या यूं कहे कि अंग्रेजी में पास नहीं हो पाए थे। अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का रिजल्ट भी रोक लिया था। अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था जिसमें उन्होंने 88 प्रतिशत नंबर हासिल किए।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओपी चौटाला समेत कुल 6 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया, जबकि नेशनल ओपन स्कूल में दसवीं में अंग्रेजी विषय पास करने की शर्त ना होने की कारण उन्‍होंने अंग्रेजी विषय की परीक्षा पास नहीं की थी, मगर भिवानी ओपन बोर्ड में 12वीं की परीक्षा देने पर मार्कशीट तभी मिलती है, जब दसवीं पास हो चुकी हो। ऐसे में इस मामले में पेंच फंस गया था।

चौटाला पहले सीएम जिन्हें दोषी साबित होने पर मिली सजा

दरअसल शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने जनवरी 2013 में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय सिंह समेत 55 अन्य लोगों को सजा सुनाई थी। पिता-पुत्र को 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। पिता-पुत्र दोनों ही तिहाड़ जेल में बंद थे। चौटाला पहले सीएम हैं जो किसी घोटाले के आरोप में दोषी साबित हुए और उन्हें सजा मिली। ओमप्रकाश चौटाला पहली बार 2 दिसंबर 1989 को हरियाणा के सीएम बने। इसके बाद जुलाई 1990, मार्च 1991 और जुलाई 1999 में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Former Haryana Chief Minister , INLO , Haryana , Om Parkash Chautala Birthday

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD