Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

केन्द्र गेहूं पर 500 रूपये प्रति किं वटल बोनस दे-जत्थेदार तोता सिंह

अनाज को आसमान के नीचे खराब होने से बचाने के लिए केन्द्र ,राज्य में स्वयं या पब्लिक प्राइवेट पाटनरशिप द्वारा शैंडों वाले नये गोदाम बनाये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 30 Apr 2012

Last updated on: Apr 30, 2012, 00:00 IST

पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने मौसम की मार अधीन आए और कर्जे के नीचे दबे किसानों को राहत देने के लिए केन्द्र से गेहूं पर 500 रूपये प्रति किंवटल बोनस देने की मांग की है आज यहां पत्रकार सम्मेलन दौरान बातचीत करते हुये उन्होने कहा कि 1967 से अब किसान की फसल का मूल्य केवल 16 प्रतिशत बढा है जबकि अन्य वस्तुओं में 100 से 250 प्रतिशत वृद्धि हुई है जिस कारण कृषि घाटे का सौदा बनती जा रही है। पंजाब के अन्नदाता की स्थिति के प्रति गंंभीर चिंता प्रकट करते हुये ेउन्होने कहा कि राज्य का किसान 35000 करोड रूपये का कर्जाई हो चुका है उन्होने कहा कि देश के अन्न भंडार क ो भरने के लिए राज्य के किसानने केमिकल खादो का प्रयोग किया जिसके निष्कर्ष के रूप में राज्य की धरती पर पानी जहरीला हो गया और पंजाब कैंसर जैसी भयानक बीमारियों की मार अधीन आ गया। उन्होने कहा कि देश का कल्याण करते हुये कर्जाई हुई कृषि को इस बडे संकट से निकालने के लिए केन्द्र द्वारा बंगाल,केरल आदि राज्यो के आधार पर पंजाब के किसानों को भी राहत देने की आवश्यकता है क्योकि पंजाब के पास कृषि के अतिरिक्त तेल ,कोयला, गैस और बंदरगाह आदि जेैसा अन्य कोई साधन नही है जत्थेदार तोता सिंह ने मांग की राज्य की मुख्य फसलें गेहूं और धान के मूल्य को सूचकांक से जोडा जाए और शीघ्र राहत के रूप में किसानो को गेहूं पर 500 रूपये प्रति किंवटल बोनस दिया जाए। 

उन्होने पंजाब के सभी संसद सदस्यों को अपील की कि राज्य के किसानो की समस्याओं को हल करवानेके लिए पार्टी स्तर से उपर उठकर प्रधानमंत्री को संयुक्त रूप में मिले।अनाज भंडारण की समस्या के बारे में  बात करते हुये मंत्री ने कहा कि केन्द्र को चाहिए कि वह पंजाब में खुले अनाज भंडारो की जगह शैँडों वाले गोदाम स्वयं या पब्लिक प्राइवेट पाटनरशिप द्वारा बनाए क्योकि खुल आसमान के नीचे पडा अनाज शीघ्र खराब हो जाता है उन्होने कहा कि राज्य में गेहूं को शीघ्र अति शीघ्र उठावाने का प्रंबध करे ताकि गेहंू की खरीद की खरीद में कोई समस्या न आए। दरियाओं को जोडने के प्रश्र के उत्तर में जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि पंजाब केपानी का स्तर पहले ही 100 फूट सेनीचे पहुंच गया है अब यदि दरियाओं को जोडा जाता है तो पंजाब की कृषि स्थिति और खराब हो जाएगी व पंजाब की धरती बंजर हो जाएगी इस लिए पंजाब सरकार दरियाओं को जोडने के अधिकार में नही है। कृषि मंत्री ने आशा प्रकट की कि मौसम के अनकूल होने के कारण इस बार गेहूं की रिकार्ड पैदावार होगी । उन्होनेकहा कि रबी के इस सीजन दौरान गेहूं का झाड 10 प्रतिशत अधिक होगा और 167 लाख मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार होने की संभावना है उन्होने बताया कि बाजार में बी टी काटन के नकली बीज को रोकने के लिए कडे निदे्रश जारी किये गये है। 

पंजाब के साढे बारह लाख एकड क्षेत्र पर कपास की बिजाई होने की सँभावना है और28 कंपनियों के साथ समझौताकरके बी टी काटन के 25 लाख बीज पैकटों का पं्रबध किया गया है उन्होने कहाकि40 प्रतिशत बीज मार्क फैंड 60 प्रतिशत बीज दुकानों द्वारा  किसानों क ो उपलब्ध करवाया जाएगा नकली बीज को काबू करने के लिएचलाई मुहिम संबधी उन्हेोन बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गये बीज को बेचने वाले दुूकानदार को इस संबधी रिकार्ड रखना होगा और खरीददार किसान के हस्ताक्षर लेने जरूरी होगें। इस सब की रिपोर्ट बलाक स्तर के अधिकारी को भेजी जाएगी जो जिला हैडक्वाटर द्वारा मुख्य हैड क्वाटर को बीज बेचने की पूरी सूचना देगा केन्द्र सरकार को आडे हाथों  लेते उन्होने कहा किकेन्द्र ने कपास के निर्यात पर रोक तब हटाई जब आम किसान अपनी कपास लगभग बेच चुका है जबकि केन्द्र को फ सल के तैयार होते समय यह रोक हटानी चाहिए थी। 

उन्होने कहा कि धान की पौध को लगाने के लिए एक मई और धान को लगाने के लिए 10 जून से करने के लिए निर्देश दिये गये और इन निर्देशों की पूरी तरह पालना करने के लिए छापामार टीमे गठित कर दी गई है किसानों को फसली चक्कर से निकालने के लिएचलाई जा रही स्कीमों संबधी उन्होने बताया कि किसानों को फ सली चक्रर से निकालने के लिए चलाई जा रही योजनाओं संबधी उन्होने बताया कि किसानों को सहायक धंधों जैसे दूध उत्पादन के लिए भैंसो -गायों को रखने के लिए प्रति पशु पचास हजार रूपये पर पच्चीस प्रतिशत सबसिडी दी जाएगी उन्होने कहा कि इससे पानी कीबचत होगी और किसान खाद तैयार करके  लाभ भी कमा सकेगें। उन्होने कहा कि गन्नेकी बिजाई के लिए मंहगे और ज्यादा बीज से निजात दिलाने के लिए हाई ब्रीड बीज तैयार किया गया है जो पहले के आठ किंवटल प्रति एकड बीज के मुकाबले केवल एक किंवटल प्रति एकड डालना पडेगा उन्होने बताया कि किसानों को ऋण मुक्त करने के लिए सहकारी सभाओं कोमजबूत किया जाएगा ताकि किसानों को टैक्टर सहित कृषि औजार आसानी से मिल सके और कम जमीन वाले किसान कृषि के लिए मंहगे मूल्य का टैक्टर औरऔजार खरीदने के लिए कर्जा न उठाये। इस अवसर पर विभाग के एफ सी डी  जी एस संधू और डायरैक्टर डा. मंगल सिंह संधू आदि अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: tota singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD