Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की

Dharmendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhopal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 15:30 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भोपाल दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और शिक्षा, युवा विकास व शासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सरकारी आवास पर उनका स्वागत किया। दोनों भाजपा नेताओं ने शासन और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले, नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री बने रहने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत धर्मेंद्र प्रधान ने सूरजनगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस पहल को जन-भागीदारी की भावना का प्रतीक बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से सफाई को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने और एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के विजन में योगदान देने का आग्रह किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग अकादमी का दौरा किया और खिलाड़ियों से बातचीत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्हों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से कौशल विकास और खेलों पर दिए जा रहे जोर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में खेलों और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें मुख्यधारा की पढ़ाई-लिखाई के साथ जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि खेल और पढ़ाई साथ-साथ आगे बढ़ सकें, इसके लिए एक खास एकेडमिक फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी को राष्ट्रीय आकांक्षा बताया और 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के "विकसित भारत" के विजन को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उन्होंने कहा, "जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तो उसे एक विकसित राष्ट्र और वैश्विक शक्ति के रूप में उभरना चाहिए।"

 

Tags: Dharmendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhopal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD