Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Shimla
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिमला , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 15:15 IST

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद किया। इस दौरान जहां उन्होंने केंद्र की ओर से हिमाचल प्रदेश को मिले फंड और सहयोग के बारे में विस्तार से बात की तो वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठ बोलती है कि उन्हें केंद्र से सहयोग नहीं मिला है।

हकीकत यह है कि पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी हिमाचल को केंद्र सरकार से बड़ा सहयोग मिला है। 1,400 करोड़ रुपए की लागत से एम्स बिलासपुर पूरी तरह ऑपरेशनल है और प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बन रहा है।

चंबा, नाहन और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों के लिए 547 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। इसके अलावा पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और चमियाणा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक जैसी परियोजनाओं से हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। माचल में हाइड्रो, शिक्षा, शहरी विकास, रेलवे और ऊर्जा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी है।

रेणुका डैम को राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट घोषित कर 7,000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, वहीं लुहरी स्टेज-1 हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 1,800 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। आईआईएम सिरमौर, आईआईआईटी ऊना, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और रेलवे विस्तार के माध्यम से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली है। 

13,168 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं, वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों और सौर ऊर्जा योजनाओं से हिमाचल विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए निरंतर बड़ा सहयोग दिया है। वर्ष 2024-25 में 2381 रुपए करोड़ स्पेशल असिस्टेंस, 2006 करोड़ रुपए एनडीआरएफ और 2150 करोड़ रुपए एक्सटर्नली एडेड प्रोजेक्ट्स के तहत दिए गए हैं। 

सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। लगभग 40,000 करोड़ रुपए की लागत से 668 किलोमीटर फोर-लेन सड़कों का निर्माण हुआ है, जिससे प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन और विकास को नई गति मिली है। जेपी नड्डा ने कहा कि यहां एक धारणा बनाई जा रही है और कांग्रेस की सरकार अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए एक नैरेटिव गढ़ रहे हैं, केंद्र से मदद नहीं मिल रही है।

मैं मीडिया के माध्यम से हिमाचल की जनता को बताना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है और हिमाचल के लिए तो कदापि नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया है। भारत सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए हमारा विशेष समर्पण हमेशा बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। निर्णायक नीतियों और डीबीटी जैसी योजनाओं से पारदर्शिता बढ़ी है। साथ ही आर्थिक दृष्टि से कितना बड़ा देश को लाभ हुआ है, इसको भी ध्यान में रखना चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में हिमाचल की जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इसके लिए मैं प्रदेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये चुनाव के नतीजे हिमाचल की जनता का मूड क्या है, उसको भी परिलक्षित करता है और जनता का मूड स्पष्ट रूप में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD