Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत

Tragedy, Road Accident, Dhule, Maharashtra
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

धुले , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 16:36 IST

महाराष्ट्र के धुले जिले में रफ्तार ने एक बार फिर अपना घातक रूप दिखाया। तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। धुले शहर के पारोळा रोड पर शनिवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे में वरखेडी गांव के निवासी मां-बेटे सहित तीन लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान सुभाष धनगर, नंदू पाटिल और उनकी मां सिंधुबाई पाटिल के रूप में हुई है। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार लग्जरी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, नक्षत्र लॉन्स के समीप जब वे सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी धुले की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वरखेडी गांव में इस घटना की सूचना मिलते ही मातम छा गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। पड़ोसी और रिश्तेदार लगातार घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह यह खबर सुनकर किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे एक पल में पूरा परिवार उजड़ गया। इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। धुले सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। विशेषकर लग्जरी बसों और भारी वाहनों की अनियंत्रित गति आम लोगों के लिए खतरा बन गई है।

इस मामले में पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर इस घटना पर स्थानीय लोगों ने भी गुस्सा जताया है। कई लोगों ने मांग की है कि सड़क पर गति नियंत्रण के सख्त उपाय किए जाएं, स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और बस ड्राइवरों के लिए सख्त नियम बनाए जाएं जिससे लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Dhule , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD