Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह

Kirti Vardhan Singh BJP, Bharatiya Janata Party, Dushanbe
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

दुशांबे , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 15:01 IST

योग दिवस को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसी के तहत ताजिकिस्तान में भारत सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले एक योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भी हिस्सा लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस आयोजन की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दुशांबे स्थित भारतीय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने आगे लिखा, "इस अवसर पर प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ 'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' समूह और ताजिकिस्तान के योग प्रेमियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।"

मंत्री ने इस दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह समग्र स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और प्रकृति के साथ सामंजस्य को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम है। योग की यह प्राचीन परंपरा आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो वैश्विक स्तर पर शांति, स्वास्थ्य और एकता को बढ़ावा देता है।

इस बार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 (आईडीवाई 2026) का मुख्य थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखा गया है। यह थीम इस बात पर केंद्रित है कि योग के माध्यम से बढ़ती उम्र में भी शरीर को सक्रिय, स्वस्थ, और मानसिक रूप से संतुलित बनाए रखा जा सकता है। थीम की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से की गई थी।

यह घोषणा आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने खजुराहो में की थी। राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष का मुख्य आयोजन कोलकाता में किया जा रहा है। यहां एक बड़े पैमाने पर सामूहिक योग सत्र आयोजित होने की योजना है, जिसमें लगभग 40,000 लोगों के एक साथ योगाभ्यास करने की संभावना है। इस आयोजन का उद्देश्य एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना भी है।

 

Tags: Kirti Vardhan Singh BJP , Bharatiya Janata Party , Dushanbe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD