Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मथुरा में मोदी अपने वादों पर नहीं बोले : अजित सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 May 2015

Last updated on: May 26, 2015, 00:00 IST

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि एक साल में मोदी का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, इसलिए मथुरा रैली में वह उन वादों पर एक शब्द भी नहीं बोले। किसान संवाद के लिए सीतापुर जाने से पूर्व लखनऊ में रालोद मुख्यालय में चौधरी अजित सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मथुरा में मोदी के पास मौका था कि वह किसानों को अपनी बात समझाते, लेकिन वह इधर-उधर की बात करते रहे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने हर वर्ष ढाई करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब वह अच्छे दिनों की बात करना भूल गए हैं और पूछने लगे हैं कि बुरे दिन गए कि नहीं गए।" 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी की मथुरा रैली में जनता ने उत्साह नहीं दिखाया।अजित सिंह ने प्रदेश की सपा सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि लाल टोपी वाले सत्ता में बैठे हैं, लेकिन पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं। ये लोग गन्ना किसानों, गरीबों और पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे हैं। अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि गुर्जर आंदोलन को पहले भी उनका समर्थन था और आगे भी रहेगा।अजित सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी। अगर बिहार में नीतीश, लालू और शरद मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो जनता को वादे भूलने वाली भाजपा का विकल्प मिलेगा। 

अमर सिंह और जयाप्रदा के रालोद में होने के सवाल पर चौधरी ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा, "इन दोनों ने ऑनलाइन सदस्यता नहीं ली है।"रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने अजित सिंह की उपस्थिति में पीसीएस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणि यादव, नोएडा, दादरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश भाटी, सिंधी समाज के निर्मल जगत्यानी, मऊ के मौलाना नजमुद्दीन, शोएब उस्मानी, विजय प्रताप सिंह, डा़ॅ एमएस खान, पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख राम सागर यादव, मीनाक्षी सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, अभय प्रताप सिंह, अभिनव सिंह, सतीश चंद्र मित्तल व धीमान चतुर्वेदी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

Tags: Ajit Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD