Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

सपा नेता शिवपाल यादव रालोद प्रमुख अजित सिंह से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Oct 2016

Last updated on: Oct 28, 2016, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के उत्तर प्रदेश प्रमुख शिवपाल यादव ने यहां शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह से मुलाकात की और कहा कि समाजवाद की विचारधारा में विश्वास रखने वाले नेताओं को विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट हो जाना चाहिए। शिवपाल ने अजित सिंह को पांच नवंबर को सपा की रजत जयंती के मौके पर बुलाया है।उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, "पांच नवंबर को पार्टी की 25वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेने के लिए हम धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को आमंत्रण दे रहे हैं।"शिवपाल ने कहा कि समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट हो जाना चाहिए, ताकि सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त दी जा सके।सपा नेता ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को पैर जमाने नहीं दे सकते।"वहीं, अजित सिंह ने कहा कि उन्होंने सपा का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है, पांच नवंबर को होने वाले समारोह में वह शिरकत करेंगे।शिवपाल ने इससे पहले जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव और के.सी. त्यागी से मुलाकात की थी।त्यागी ने बाद में आईएएनएस से कहा कि सपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिहार की तर्ज पर महागठबंधन की इच्छुक है, इस दिशा में पहल शुरू हो चुकी है।

 

Tags: Ajit Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD