Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

नोटबंदी के बाद अब होगी भाजपा बंदी : अजित सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 29 Dec 2016

Last updated on: Dec 29, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गुरुवार को मथुरा के बलदेव में एक विशाल किसान अधिकार रैली आयोजित की। रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि नोटबंदी तो हो गई, अब भाजपा बंदी होनी है। जनता दल-युनाइटेड के नेता व सांसद शरद यादव ने भी मंच साझा किया। अजित सिंह ने कहा कि किसानों के साथ छल करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन नोटबंदी कर हालत यह कर दी कि लोग अपने रुपये निकालने के लिए तरस गए हैं, धक्के खाते फिर रहे हैं, जान तक गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा भी किया था, जो खोखला साबित हो गया और नोटबंदी के बाद उलटे सैकड़ों की नौकरी छूट गई, हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए।रालोद प्रमुख ने कहा कि मोदी सरकार न गन्ना, न गेहूं, न आलू किसी का भी किसानों को उचित दाम नहीं दे सकी। मोदी अब भोली भाली जनता को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से गुमराह नहीं कर पाएंगे, क्योंकि अब तो भाजपाबंदी होनी तय है।रैली में पहुंचे जदयू के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शरद यादव, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने भी किसानों का उत्साहवर्धन किया और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

जयंत चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों को एकजुट होकर किसान विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। मोदी को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की जयंती याद नहीं रहता, लेकिन दुश्मन मुल्क के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना नहीं भूलते।उन्होंने कहा कि मोदी के तानाशाही फैसले से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, इसका जिम्मेदार कौन है? इसकी जिम्मेदारी मोदी को लेनी चाहिए और मृतकों के परिवार को मुआवजा देना चाहिए, लेकिन मोदी इन मौतों पर चुप्पी साधे हुए हैं और भोली भाली जनता को गुमराह कर देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।जयंत ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है, इस सरकार को सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपति दिखाई देते हैं। ऑस्ट्रेलिया और युक्रेन से सस्ता गेहूं खरीदकर भारत का बाजार पाटने की नीति छोटे किसानों के लिए घातक है। अभी 26 दिसंबर को गेहूं पर आयात शुल्क खत्म करने के खिलाफ और किसानों की कर्जमाफी को लेकर लखनऊ में राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है।वहीं, सांसद शरद यादव ने कहा कि विजय माल्या को भगाने के बाद भाजपा को पूंजीपतियों के कर्ज से उबारने के लिए उनका कर्ज माफ कर दिया गया। बैंक डूबने लगे, बैंकों को डूबने से बचाने के लिए नोटबंदी की गई। बैंकों में जमा किसान मजदूर के हक का लाखों करोड़ों रुपया इस सरकार ने चंद उद्योगपतियों को दे दिए हैं। तमाम छोटे उद्योग बंद होने के कगार पर हैं और लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। 

 

Tags: Ajit Singh , Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD